ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

दीपावली पर कस्टमर को दिये जा रहे आकर्षक गिफ्ट, मोबाइल खरीदने पर अनिता देवी को मिला 10 ग्राम सोना

PATNA CITY: त्योहार आते ही बड़ी-बड़ी कंपनियां विशेष ऑफर देकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी क्रम में पटना सिटी के त्रिपोलिया स्थित पटना कम्युनिकेशन शॉप में ग्राहकों को दी

दीपावली पर कस्टमर को दिये जा रहे आकर्षक गिफ्ट, मोबाइल खरीदने पर अनिता देवी को मिला 10 ग्राम सोना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: त्योहार आते ही बड़ी-बड़ी कंपनियां विशेष ऑफर देकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी क्रम में पटना सिटी के त्रिपोलिया स्थित पटना कम्युनिकेशन शॉप में ग्राहकों को दीपावली के मौके पर आकर्षक गिफ्ट दिये जा रहे हैं। रेडमी, शाओमी कंपनी का मोबाइल और टीवी की खरीदने पर कस्टमर को लक्की ड्रॉ स्केच कूपन दिया जा रहा है। इस स्क्रैच कूपन से ग्राहकों को आकर्षक गिफ्ट मिल रहे हैं।


कस्टमर को दस से 25 ग्राम तक सोना जितने का मौका दिया जा रहा है। इनाम में रेडमी और शाओमी के प्रोडक्ट भी दिये जा रहे हैं। पटना सिटी की रहने वाली अनिता देवी को शाओमी फाइव जी मोबाइल खरीदने के बाद स्क्रैच कूपन दिया गया था। जब अनिता देवी ने कूपन को स्क्रैच किया तो उन्हें दस ग्राम सोना दीवापली गिफ्ट के तौर पर दिया गया। अनिता देवी लकी साबित हुई जिन्हें दस ग्राम सोना गिफ्ट के तौर पर शाओमी कंपनी की ओर से दिया गया। 


गिफ्ट प्राप्त करने वाली अनिता देवी दस ग्राम सोना मिलने से काफी खुश हैं। अन्य कस्टमर में भी इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में लोग त्रिपोलिया के पटना कम्युनिकेशन में मोबाइल और टीवी की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। अनिता देवी का कहना था कि दीपावली के त्योहार में मोबाइल की खरीदारी करने पर ईनाम स्वरूप 10 ग्राम गोल्ड दिया गया। जिससे वो काफी खुश है अन्य लोगों को भी यह ऑफर छोड़ना नहीं चाहिए । 


वही दुकानदार निखिल ने बताया कि ग्राहक उनके दुकान से शाओमी का फोन अनिता देवी नामक महिला ने खरीदी थी स्क्रैच कूपन में उन्हें 10 ग्राम सोना मिला है। मोबाइल खरीदने पर गिफ्ट में सोना मिलने से कस्टमर काफी खुश दिख रहे हैं जो खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। निखिल ने बताया कि लकी ड्रा के माध्यम से 10 ग्राम गोल्ड कस्टमर को दिया गया है। अन्य कस्टमर भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए 14 अक्टूबर से 16 नवम्बर तक शाओमी और रेडमी का प्रोडक्ट खरीदना होगा और स्क्रैच ऑफर के तहत आप आकर्षक गिफ्ट प्राप्त कर सकते हैं।

दीपावली पर कस्टमर को दिये जा रहे आकर्षक गिफ्ट, मोबाइल खरीदने पर अनिता देवी को मिला 10 ग्राम सोना



टैग्स