ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

दीपावली में सरसों तेल के दीये जलाने से ढीली होगी जेब, बेतहाशा बढ़ती जा रही कीमत

PATNA : महंगाई बढ़ने से जनता अब त्राहिमाम कर रही है. खासकर त्योहारों के इस मौसम में लोगों के जेब ढीले होने लगे हैं. पेट्रोल-डीजल तो दूर की बात है अब सरसों के तेल के दामों में हुई बे

दीपावली में सरसों तेल के दीये जलाने से ढीली होगी जेब, बेतहाशा बढ़ती जा रही कीमत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : महंगाई बढ़ने से जनता अब त्राहिमाम कर रही है. खासकर त्योहारों के इस मौसम में लोगों के जेब ढीले होने लगे हैं. पेट्रोल-डीजल तो दूर की बात है अब सरसों के तेल के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि से लोग परेशान हैं. एक साल पहले इसी सरसों तेल के दाम जहां 95 से 105 रुपये लीटर थे. जो इस साल 210 रुपये से लेकर 220 रुपये लीटर तक पहुंच चुके है. हालांकि, मई महीने के बाद नई सरसों की फसल से कीमत घटने की उम्मीद थी. लेकिन सरसो का उत्पादन इस साल कम हुआ. इस वजह से कीमत और बढ़ती चली गई.


आपको बता दें कि सरसों तेल में ब्लेंडिंग पर सरकार ने रोक लगा दी, जिससे सरसों तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है. जिसका असर दीवाली और उसके बाद शादियों के सीजन पर पड़ेगा. ऐसे में त्योहार पर इस्तेमाल होने वाला सरसों के तेल से दीवाली का त्योहार फीका पड़ने की भरपूर संभावना है.


दीवाली के पर्व में मिट्टी के दीये जलाने की परंपरा रही है. पूजा में आमतौर पर घी या सरसों के तेल से मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं. दीपावली पर भी दीये आमतौर पर इन्‍हीं तेल से जलाते हैं. अब तेल की कीमतों में वृद्धि से आम आदमी को परेशानी हो सकती है. 

टैग्स