ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में निवेश करने वालों को मैनपावर भी देगी सरकार, कोरोना संकट के बीच प्रवासियों को रोजगार दिलाने की मुहिम

PATNA : कोरोना संकट के बीच घर वापस लौट रहे प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराना नीतीश सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सरकार ने लगातार इस दिशा में कई आवश्यक कदम उठाए हैं और अ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच घर वापस लौट रहे प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराना नीतीश सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सरकार ने लगातार इस दिशा में कई आवश्यक कदम उठाए हैं और अब सरकार ने राज्य में निवेश करने वालों को मैनपावर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। राज्य के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि निवेशकों को मैनपावर मुहैया कराने पर भी सरकार पूरा फोकस करने जा रही है। 


कोरोना संकट के बीच एसोचैम की तरफ से आयोजित वर्चुअल मीट के दौरान उद्योग मंत्री श्याम रजक ने यह एलान किया है। मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने एमएसएमई सेक्टर के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है लिहाजा बिहार सरकार ने भी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मैनपावर की उपलब्धता का भरोसा दिया है। राज्य सरकार की तरफ से बनाई गई 2016 की औद्योगिक नीति में इस बात का पहले से ही उल्लेख है कि निवेशकों को मैनपावर उपलब्ध कराया जायेगा। 


सरकार ने यह फैसला किया है औद्योगिक नीति 2016 के तहत प्रोत्साहन पैकेज का विस्तार किया जाएगा। बिहार में निवेश करने पर उद्यमियों को निबंधन शुल्क की शत-प्रतिशत वापसी की जाती है।

टैग्स