ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar News: उद्योग विभाग और ADRI के बीच MOU, उपग्रह डेटा और नवीन तकनीकी के माध्यम से करेगा सर्वेक्षण

Bihar News: बिहार सरकार के उद्योग विभाग एवं एशियम विकास अनुसंधान संस्थान के बीच समझौता ज्ञापन(MOU) हुआ है. इस समझौते के तहत आद्री बिहार में औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों के आर्थ

Bihar News: उद्योग विभाग और ADRI के बीच MOU, उपग्रह डेटा और नवीन तकनीकी के माध्यम से करेगा सर्वेक्षण
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के उद्योग विभाग एवं एशियम विकास अनुसंधान संस्थान के बीच समझौता ज्ञापन(MOU) हुआ है.  इस समझौते के तहत आद्री बिहार में औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों के आर्थिक योगदान का आकलन करेगा। उपग्रह डेटा और नवीन तकनीकी के उपयोग से किया जाने वाला यह सर्वेक्षण बेहतर नीतियां बनाने एवं उनके क्रियान्वयन में सहायक होगा।

आज पटना स्थित उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा की मौजूदगी में उद्योग विभाग और एशियन विकास अनुसंधान संस्थान (ADRI) के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया गया .उद्योग विभाग की तरफ से निदेशक (उद्योग) आलोक रंजन घोष एवं एशियन विकास अनुसंधान संस्थान (ADRI) की तरफ से संस्थान के निदेशक प्रो.अजीत सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी व एशियन विकास अनुसंधान संस्थान (ADRI) की सदस्य सचिव डॉ. अश्मिता गुप्ता  उपस्थित थी।

बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि आज एशियन विकास अनुसंधान संस्थान (ADRI) और हमारे विभाग के बीच एक समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत आद्री बिहार में औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों के आर्थिक योगदान का आकलन करेगा। उपग्रह डेटा और नवीन तकनीकी के उपयोग से किया जाने वाला यह सर्वेक्षण बिहार सरकार द्वारा आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर नीतियां बनाने एवं उनके क्रियान्वयन में सहायक होगा.