ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: बिहार बिजनेस कनेक्ट- 2024 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कर्टन रेज़र कार्यक्रम आयोजित, मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया संबोधित

Bihar News: बिहार में दो दिवसीय बिजनेस कनेक्ट 2024 का आयोजन किया जाना है. उद्योग विभाग की तरफ से यह आयोजन 19-20 दिसंबर को होगा. ज्ञान भवन में यह बिजनेस कनेक्ट आयोजित की जाएगी.

Bihar News: बिहार बिजनेस कनेक्ट- 2024 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कर्टन रेज़र कार्यक्रम आयोजित, मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया संबोधित
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार में दो दिवसीय बिजनेस कनेक्ट 2024 का आयोजन किया जाना है. उद्योग विभाग की तरफ से यह आयोजन 19-20 दिसंबर को होगा. ज्ञान भवन में यह बिजनेस कनेक्ट आयोजित की जाएगी. इसे लेकर उद्योग विभाग की तरफ से तैयारी की जा रही है. खुद उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा तैयारियों में जुटे हैं. बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के इंवेस्टर्स के बाग लेने की संभावना है. 

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 को लेकर आज मंगलवार को उद्योग विभाग द्वारा पटना स्थित होटल मौर्या में कर्टन रेज़र कार्यक्रम आयोजित किया गया. आगामी बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट लेकर कर्टन रेज़र कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 19-20 दिसंबर 2024 को पटना के ज्ञान भवन में होने वाले बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के आयोजन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने लोगों को इस संबंध में जानकारी दी. इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के अलावे विभाग की सचिव से लेकर अन्य अधिकारी मौजूद थे.