ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में सब्जियों की कालाबाजारी, लॉक डाउन के नाम पर लूटा जा रहा ग्राहकों को

PATNA: बिहार में सब्जियों की कालाबाजारी सोमवार से शुरू हो गई है. कई सब्जी को दो गुने रेट पर बेचा जा रहा है. जिससे लोग परेशान हो गए हैं. मजबूरी में थोड़ा ही सही लेकिन सब्जी ले

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  बिहार में सब्जियों की कालाबाजारी सोमवार से शुरू हो गई है. कई सब्जी को दो गुने रेट पर बेचा जा रहा है. जिससे लोग परेशान हो गए हैं. मजबूरी में थोड़ा ही सही लेकिन सब्जी लेना पड़ रहा है. 

दुकानदार लॉक डाउन का दे रहे हवाला

जब सब्जी दुकानदारों से फर्स्ट बिहार ने रेट बढ़ाने की वजह जानी तो कहा गया कि मंडी से ही सब्जियों का रेट बढ़ गया है. जिसके कारण अधिक रेट पर सब्जी बेचना पड़ रहा है. लेकिन इनके तर्क में कोई दम नहीं है. क्योंकि यह कालाबाजारी अधिक मुनाफा कमाने के लिए किया जा रहा है. जो पहले से ही प्याज और आलू गोदाम में पड़ा है. उसका लॉक डाउन से रेट बढ़ाने को कोई मतलब ही नहीं है. यह भी नहीं कहा जा सकता कि बाहर से सामान आने में दिक्कत हो रही है. क्योंकि सरकार ने लॉक डाउन से इसको बाहर रखा है. 


सब्जियों के रेट इस प्रकार हो गए है

आलू 20 के बदले अब लॉक डाउन के नाम पर 30 रुपए बेचा जा रहा है. टमाटर 20 रुपए मिल रहा था अब 60 रुपए हो गया है. प्याज 25 बिक रहा था अब 40 रुपए हो गया है. फूलगोभी 20 रुपए किलो बिक रहा था जो अब 30 रुपए हो गया है. बैंगन 30 रुपए था अब 40 हो गया है. भिंडी 60 रुपए किलो बिक रहा था लेकिन अब 80 रुपए बेचा जा रहा है.  इस तरह सभी सब्जियों के रेट में काफी इजाफा हुआ है.

मनमानी पर कोई रोक नहीं

सब्जियों की कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन की और से कोई रोक नहीं लगाई गई है. जिसके कारण कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों का मनोबल बढ़ा हुआ है. यही कारण है कि सब्जियों के रेट लॉक डाउन के नाम पर बढ़ा दिया गया है और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. 


टैग्स