ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज!

Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के tarrif war के बाद मेड इन इंडिया कि धमक बढ़ती दिख रही है,एप्पल के सीईओ टीम कुक ने इसपर क्या कहा ?

मेड इन इंडिया, Apple India, टैरिफ वॉर, ट्रंप टैरिफ, iPhone भारत में बनेगा, टिम कुक बयान, एप्पल मैन्युफैक्चरिंग इंडिया, Apple Sales India, स्मार्टफोन मार्केट इंडिया, Apple iPhone manufacturing, tariff
ट्रम्प की टैरिफ वॉर के बाद 'मेड इन इंडिया' की गूंज
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Made in India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू की गई टैरिफ वॉर के बाद वैश्विक कंपनियां अब भारत की ओर रुख कर रही हैं। Apple के CEO टिम कुक ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब Apple अपने iPhone भारत में बनाएगा। उन्होंने यह भी चेताया कि मौजूदा टैरिफ नीति के चलते कंपनी को प्रति डिवाइस करीब 90 डॉलर का नुकसान हो सकता है।


ट्रंप के टैरिफ वॉर के बाद  अमेरिका में मेड इन इंडिया का डंका बजता दिख रहा है ।अमेरिका के लोगों के हाथों में ज्यादातर आईफोन भारत में बने होंगे। एप्पल के हेड  टिम कुक ने गुरुवार को उम्मीद जताते हुए कहा है कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन भारत में बने होंगे।  उन्होंने आगे कहा कि Apple ने पहली तिमाही में अच्छा मुनाफा कमाया है, लेकिन चीन पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ से iPhone की लागत बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, “हम अभी नहीं कह सकते कि टैरिफ कब लागू होंगे, लेकिन अगर तिमाही खत्म होने से पहले लागू हुए, तो हमें बड़ा नुकसान हो सकता है।”


भारत बन रहा है मैन्युफैक्चरिंग हब

भारत में बीते कुछ वर्षों में Apple की मैन्युफैक्चरिंग में तेज़ी आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने पिछले साल भारत में करीब 22 अरब डॉलर के iPhone असेंबल किए, जो पिछले साल की तुलना में 60% अधिक है। यह बदलाव कंपनी की 'चीन से दूरी' की रणनीति को भी दर्शाता है।


स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल की पकड़ मजबूत

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024 में भारत में Apple की बिक्री (मुख्यतः iPhone) करीब 8 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। भारत में Apple की बाजार हिस्सेदारी फिलहाल 8% है, जो आने वाले समय में बढ़ने की पूरी संभावना है। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वॉर ने जहां चीन को नुकसान पहुंचाया है, वहीं भारत के लिए यह एक सुनहरा मौका बनकर सामने आया है। Apple जैसी दिग्गज कंपनियों का भारत में  निर्माण बढ़ाना ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लिए बड़ा समर्थन साबित हो सकता है।