Hindi News / business / Lava New Phone : 7 हजार में iPhone 16 Pro जैसा स्मार्टफोन लेकर...

Lava New Phone : 7 हजार में iPhone 16 Pro जैसा स्मार्टफोन लेकर आई यह देसी कंपनी, फीचर्स भी शानदार!

Lava New Phone : Lava ने नया बजट स्मार्टफोन Lava Shark लॉन्च किया है, जो iPhone 16 Pro जैसी प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आता है। सिर्फ ₹7,000 में मिलने वाले इस स्मार्टफोन में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया .

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 29, 2025, 1:55:21 PM

स्मार्टफोन, बजट स्मार्टफोन, नया फोन, iPhone 16 Pro डिज़ाइन, सस्ता स्मार्टफोन, 7 हजार में फोन, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग, Android स्मार्टफोन, Unisoc T606 प्रोसेसर, HD+ डिस्प्ले, 4GB RAM

प्रतीकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Lava New Phone : भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने नया Lava Shark स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि सिर्फ 7 हजार रुपये में यह iPhone 16 Pro जैसी डिज़ाइन के साथ आता है। फोन में 50MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स के बारे में।

Lava Shark: iPhone 16 Pro जैसी प्रीमियम डिज़ाइन

Lava Shark की सबसे खास बात ये है कि इसका iPhone 16 Pro जैसा प्रीमियम लुक है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है – Titanium Gold और Stealth Black।

Lava Shark के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Lava ने इस स्मार्टफोन को खासतौर पर पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया है। कंपनी का कहना है कि Shark सीरीज के सभी स्मार्टफोन 9,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होंगे। आइए जानते हैं इस फोन के खास फीचर्स –

डिस्प्ले: 6.67-इंच HD+ (720 × 1612 पिक्सल)

प्रोसेसर: Unisoc T606 चिपसेट

रैम और स्टोरेज: 4GB RAM + 64GB इंटरनल स्टोरेज (256GB तक एक्सपेंडेबल)

कैमरा: 50MP रियर कैमरा

बैटरी: 5000mAh, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

ऑपरेटिंग सिस्टम: Android

आपको बता दे कि यह स्मार्टफोन कम बजट में प्रीमियम डिज़ाइन और दमदार फीचर्स के साथ आता है, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।