ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

vehicle Number Plate: गाड़ी मालिकों के लिए जरूरी खबर! अब पुराने नंबर प्लेट पर नहीं चलेगा बल, जानें... क्या है मामला

vehicle Number Plate: अगर आपकी गाड़ी पर अब भी पुराने नंबर प्लेट लगी हुई है तो सावधान हो जाइए। ट्रैफिक नियमों के अनुसार अब सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जान लीजिए...

vehicle Number Plate
गाड़ी पर अब भी पुराने नंबर प्लेट
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

vehicle Number Plate: अगर आपकी गाड़ी पर अब भी पुराने नंबर प्लेट लगी हुई है तो सावधान हो जाइए। ट्रैफिक नियमों के अनुसार अब सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है और कुछ मामलों में वाहन सीज भी किया जा सकता है।


HSRP एक खास प्रकार की एल्युमिनियम से बनी नंबर प्लेट होती है, जिसमें यूनिक सीरियल नंबर, होलोग्राम और लेजर कोड लगे होते हैं। इसके साथ ही एक कलर कोडेड स्टीकर भी होता है, जिसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, ईंधन का प्रकार (पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, CNG आदि) और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज होती है। यह नंबर प्लेट चोरी हुई गाड़ियों को ट्रैक करना आसान बनाती है, जिससे वाहन सुरक्षा बढ़ती है।


यह नियम दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया सभी प्रकार के वाहनों पर लागू है। विशेष रूप से उन गाड़ियों के लिए जो 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर हुई हैं, उनके लिए HSRP लगवाना अनिवार्य है। नई गाड़ियां आमतौर पर पहले से ही HSRP नंबर प्लेट के साथ आती हैं। HSRP के लिए अब आपको कहीं जाकर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता, इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाना होगा। यहाँ आपको निम्न प्रक्रिया से गुजरना होता है। 


वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर दर्ज करें। फिटमेंट लोकेशन चुनें, जहाँ आप नंबर प्लेट लगवाना चाहते हैं या तो घर पर या निकटतम डीलरशिप पर। ऑनलाइन पेमेंट करें। दोपहिया वाहनों के लिए 300 से 400 और चारपहिया वाहनों के लिए 500 से 600 तक शुल्क होता है।पेमेंट के बाद आपको बुकिंग रिसिप्ट मिलेगी, जिसे नंबर प्लेट लगवाते समय दिखाना आवश्यक है।


HSRP के के द्वारा कई फायदे है, जिसमें वाहन की चोरी होने पर इसे आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। फर्जी नंबर प्लेटों पर रोक लगती है। वाहन की पहचान और सुरक्षा में सुधार होता है। ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित होता है। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि जो वाहन HSRP नंबर प्लेट नहीं लगवाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अपनी गाड़ी की सुरक्षा और कानूनी परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं।