ब्रेकिंग
Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट

बिहार सरकार दे रही 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान, गुड़ उत्पादन यूनिट लगाने के लिए जल्द करें आवेदन; जानिए.. लास्ट डेट

Bihar News: बिहार सरकार ने गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना हेतु 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत पेराई क्षमता के आधार पर 6 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार राज्य में गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत नई गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है। इच्छुक किसान और निवेशक 25 जून तक गन्ना उद्योग विभाग की वेबसाइट ccs.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।


बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षमता वाली गुड़ उत्पादन इकाइयों को परियोजना लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। पेराई क्षमता के आधार पर 6 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।


योजना के तहत प्रतिदिन 5 से 20 टन गन्ना पेराई क्षमता वाली इकाइयों को अधिकतम 6 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। वहीं, 21 से 40 टन क्षमता वाली इकाइयों के लिए अधिकतम 15 लाख रुपये, 41 से 60 टन क्षमता वाली इकाइयों के लिए अधिकतम 45 लाख रुपये तथा 60 टन से अधिक प्रतिदिन पेराई क्षमता वाली इकाइयों को अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।


बिहार देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में शामिल है। राज्य में लगभग 2.25 लाख हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की खेती की जाती है। गन्ना उत्पादन मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में केंद्रित है, जहां पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज प्रमुख उत्पादक जिले हैं। इसके अलावा सीतामढ़ी, सिवान और समस्तीपुर में भी बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है।


राज्य सरकार गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से 45 हजार गांवों में आधुनिक गन्ना खेती और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चला रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता