ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Gold Price: दो महीनों में इतना गिर सकता है सोना का दाम, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

Gold Price: अगले 60 दिनों में सोने की कीमतों में 12% से 15% तक गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह निवेशकों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका हो सकता है।

Gold Price
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Gold Price: सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में बड़ी गिरावट को मिल सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले 60 दिनों में सोने की कीमतों में 12% से 15% तक की गिरवट संभव है। इसका मतलब है की सोना 85,000 प्रति 10 ग्राम से नीचे आ सकता है। इसी तरह, वरिष्ठ विश्लेषक जॉन मिल्स ने भी भविष्यवाणी की है कि आने वाले वर्षों में सोने की कीमत 56,000 प्रति 10 ग्राम तक गिर सकती है, यानी करीब 38% की गिरावट हो सकती है।


ऐसे में सवाल उठता है की निवेशकों को क्या करना चाहिए? विशेषज्ञों की मानें तो सोना दीर्घकालिक निवेश के लिए हमेशा एक सुरक्षित विकल्प माना गया है। यदि आप लंबी अवधि के निवेशक हैं, तो कीमतों में गिरावट आपके लिए खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है।


वित्तीय सलाहकारों का सुझाव है कि अपने निवेश पोर्टफोलियो में सोने की हिस्सेदारी 10-15% तक रखनी चाहिए, जिससे जोखिम संतुलित रहता है। निवेशक गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूचुअल फंड या डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्पों में निवेश कर सकते हैं, जो शारीरिक सोने की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हैं।


5 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 3,372 प्रति औंस (स्पॉट गोल्ड) और 3,395 प्रति औंस (गोल्ड फ्यूचर्स) थीं। वर्तमान में बाजार स्थिर नजर आ रहा है, लेकिन भविष्य में गिरावट की आशंका बनी हुई है। यदि आप सोने में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो गिरती कीमतों को एक अवसर के रूप में देखकर सोच-समझकर निवेश करें। विशेषज्ञ की सलाह लेना हमेशा फायदेमंद रहेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता