ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

गया में पुलिस टीम पर हमला, ईंट-पत्थरों से शराब तस्करों ने गाड़ी का शीशा फोड़ा, 6 गिरफ्तार

गया के शेरघाटी में पुलिस की छापेमारी के दौरान शराब तस्करों ने हमला किया। ईंट-पत्थरों से गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई, 6 गिरफ्तार और भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त।

बिहार
मुख्य आरोपी फरार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: बिहार में अपराधियों के साथ-साथ शराब तस्करों का मनोबल भी सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। इन लोगों के दिल से मानों पुलिस का डर खत्म हो चुका है। यही कारण है कि ये लोग पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। बिहार के गया जी जिले में छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर शराब के धंधेबाजों ने हमला कर दिया। 


दरअसल पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि रिंग रोड में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सड़क किनारे झोपड़ी में चाय-सिगरेट और गुटखा की आड़ में शराब, गांजा और स्मैक बेचा जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस जब छापेमारी के लिए गया के शेरघाटी में बसंतबाग इलाके में पहुंची तब शराब तस्करों ने पुलिस पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थरों हमला कर पुलिस की एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। 


शेरघाटी के थानेदार सहित कई पुलिस पदाधिकारी इस दौरान बाल-बाल बच गए। हमलावरों के उग्र तेवर को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। बाद में थाने से पहुंची पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ी ने हमलावरों पर काबू पाया। पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया। वहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कोयरी टोला का विपिन, लीपगंज चट्टी का धोनी, बसंतबाग का परमजीत प्रकाश, पूजा सिंह और गुड़िया कुमारी शामिल है। 


मौके से तीन बाइक को जब्त किया गया है जिसमें से एक बाइक चोरी की है। जो विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक निवासी रामानंद चौधरी की है जो दो साल पहले मां मंगला आईटीआई के पास से चोरी हुई थी। इस मामले में 15 नामजद और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू की है। शराब अड्डे का संचालक मनीष मालाकार मौके से भाग निकला। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।