ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

Business Idea: कम पैसे में शुरू करें यह बिजनेस, लगी रहेगी कस्टमर की लाइन

DESK: जिस व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं लग पाई वो जीवन यापन करने के लिए प्राइवेट जॉब कर रहे हैं। लेकिन अपने जॉब को लेकर वो अक्सर परेशान रहते हैं। वैसे भी प्राइवेट जॉब के बंधन स

Business Idea: कम पैसे में शुरू करें यह बिजनेस, लगी रहेगी कस्टमर की लाइन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: जिस व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं लग पाई वो जीवन यापन करने के लिए प्राइवेट जॉब कर रहे हैं। लेकिन अपने जॉब को लेकर वो अक्सर परेशान रहते हैं। वैसे भी प्राइवेट जॉब के बंधन से हर कोई निकलना चाहता है। वो खुद मालिक बनना चाहता है। हर कोई इसी तलाश में रहता है कि कम निवेश करके कोई अपना बिजनेस खड़ा करें जिससे अच्छी आमदनी हो। 


यदि आप भी इसी तरह का कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो कंप्‍यूटर रिपेयरिंग सेंटर खोल सकते हैं। यह बिजनेस आज के परिवेश में ‘हॉट’ बिजनेस बन चुका है। क्योंकि आज ज्यादातर लोग कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। लगभग हरेक घर में कम्पयूटर और लैपटॉप मौजूद है। इस बिजनेस के नहीं चलने की संभावना बिल्कुल जीरो है। कंप्यूटर और लैपटॉप की बढ़ती संख्या के कारण कंप्यूटर रिपेयरिंग सेवाओं की मांग भी बढ़ी है। रिपेयरिंग का यह काम तेजी से उभरकर सामने आया है। 


यदि आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो कंप्यूटर रिपेयरिंग शॉप एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जहां हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर तक का काम आप कंप्यूटर रिपेयरिंग शॉप से बैठकर कर सकते हैं। इस काम के लिए आपकों कुशल और अनुभवी कर्मचारी चाहिए या फिर खुद कंप्यूटर बनाने की ट्रेनिंग लेकर इसे शुरू कर सकते हैं।


कंप्यूटर रिपेयरिंग सेंटर खोलने में करीब 5 लाख निवेश करना होगा। जिससे दुकान का किराया एडवांस, जरूरी उपकरण और फर्नीचर खरीदा जा सकता है। यदि एक बार दुकान चल गई और कस्टमर का विश्वास आपके ऊपर बना रहा तो रोजाना 3 से 5 हजार रूपया आप आसानी से कमा सकते हैं। यदि इसके  साथ-साथ मोबाइल बनाने का काम भी अपने शॉप से करते हैं तो आमदनी दोगुनी हो सकती है। यही समय की मांग है। हर कोई चाहता है कि अपने खराब पड़े कम्प्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल की रिपेयरिंग सही जगह पर हो जो विश्वासी भी हो।

टैग्स