ब्रेकिंग
Bihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिल

पटना सहित कई जिलों में मौसम का बदला मिजाज, तेज-आंधी बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

पटना सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हुआ, लेकिन तेज हवाओं और वज्रपात के अलर्ट ने जनजीवन और शादी-विवाह के कार्यक्रमों को प्रभावित कर दिया।

बिहार न्यूज
मौसम का बदला मिजाज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में अचानक मौसम का मिजाज बदला है, सुबह से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को शाम होते-होते बड़ी राहत मिली है। तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। 


मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। अरवल, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, रोहतास, सारण, सिवान, वैशाली और पश्चिमी चंपारण जिले के कुछ भागा में अगले दो से दीन घंटे में तेज आंधी बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी है। हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की प्रबंल संभावना है। सारण में भी मौसम ने अचानक करवट बदली है। शाम 6 बजे तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। 


सारण में तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस दौरान सबसे ज्यादा असर शादी-विवाह के कार्यक्रमों पर पड़ा है। बिहार में इस समय शादी का सीजन चल रहा है, और आज जिले के कई इलाकों में तिलक व बारात के कार्यक्रम तय थे। लेकिन अचानक बदले मौसम ने इन खुशियों में खलल डाल दिया।


तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर बारात रुक गई, जबकि तिलक समारोह में भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंडाल और सजावट को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों में चिंता का माहौल है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

पटना सहित कई जिलों में मौसम का बदला मिजाज, तेज-आंधी बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

टैग्स