ब्रेकिंग
125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने के बावजूद चोरी जारी, मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 250 लोगों पर केस दर्ज, 350 की कटी बत्तीमहंगाई-बेरोजगारी पर राजद का हल्लाबोल, गयाजी में महाधरना के माध्यम से सरकार को घेराRCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो अब ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री, OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुआ नया विवाद, चर्चा- खास को फायदा पहुंचाना मकसद तो नहीं ? पवन सिंह के कार्यक्रम में बवाल: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, फैन का सिर फटा, 200 से ज्यादा टूटीं कुर्सियां Bihar News: सूबे के 17 ठेकेदार-कंपनियां 'ब्लैकलिस्ट', ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वजह क्या है....125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने के बावजूद चोरी जारी, मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 250 लोगों पर केस दर्ज, 350 की कटी बत्तीमहंगाई-बेरोजगारी पर राजद का हल्लाबोल, गयाजी में महाधरना के माध्यम से सरकार को घेराRCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो अब ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री, OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुआ नया विवाद, चर्चा- खास को फायदा पहुंचाना मकसद तो नहीं ? पवन सिंह के कार्यक्रम में बवाल: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, फैन का सिर फटा, 200 से ज्यादा टूटीं कुर्सियां Bihar News: सूबे के 17 ठेकेदार-कंपनियां 'ब्लैकलिस्ट', ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वजह क्या है....

बिहार में खनिज लदे वाहनों पर कसेगा शिकंजा: बिना ISTP पास के गाड़ी पकड़ी गई तो होगी जब्ती, रोज 5 वाहनों पर कार्रवाई का निर्देश

Bihar News: बिहार सरकार ने खनिज वाहनों पर सख्ती बढ़ा दी है। बिना इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत हर दिन पांच गाड़ियों को जब्त किया...

बिहार में खनिज लदे वाहनों पर कसेगा शिकंजा: बिना ISTP पास के गाड़ी पकड़ी गई तो होगी जब्ती, रोज 5 वाहनों पर कार्रवाई का निर्देश
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में अवैध तरीके से खनिज लेकर आने वाले वाहनों पर अब सरकार सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है. खान एवं भूतत्व विभाग ने इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) को लेकर निगरानी बढ़ा दी है. अब राज्य की सीमा में बिना वैध पास के प्रवेश करने वाले खनिज लदे वाहनों को जब्त किया जाएगा.


विभाग ने सभी बॉर्डर जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर दिन कम से कम पांच ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाए, जो बिना जरूरी दस्तावेजों के खनिज लेकर बिहार में प्रवेश कर रहे हैं.


खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आईएसटीपी व्यवस्था और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सभी सहायक निदेशक और खनिज विकास पदाधिकारी शामिल हुए.


बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आईएसटीपी व्यवस्था की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए और खनिज परिवहन करने वाले वाहनों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराया जाए.


सरकार का कहना है कि दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लघु खनिज लदे वाहनों की लगातार जांच की जाएगी. खासकर बॉर्डर जिलों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है, ताकि अवैध परिवहन पर रोक लगाई जा सके.


विभाग ने अधिकारियों को जांच अभियान तेज करने और छापेमारी की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है. इसके तहत प्रतिदिन पांच ऐसे वाहनों को पकड़कर जब्त करने का लक्ष्य रखा गया है, जो बिना वैध इंटर स्टेट ट्रांजिट पास के खनिज लेकर बिहार की सीमा में प्रवेश करते हैं.


समीक्षा बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि आईएसटीपी चालान दिन और रात दोनों समय लगभग बराबर संख्या में जारी हो रहे हैं. इसे देखते हुए अधिकारियों को दिन के समय भी विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.


बैठक में औरंगाबाद जिले में जांच में लापरवाही का मामला भी सामने आया. इस पर संबंधित खनिज विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया है.