ब्रेकिंग
Bihar Flood 2026 : 6.30 लाख क्यूसेक सोन का पानी और गंगा में उफान! CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, अब नदी के बीच होगी ड्रेजिंगबिहार में बाढ़ को लेकर सरकार अलर्ट, 13 जिलों में कैंप करेंगे मंत्री और सचिव; CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देशप्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामाNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीBihar Flood 2026 : 6.30 लाख क्यूसेक सोन का पानी और गंगा में उफान! CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, अब नदी के बीच होगी ड्रेजिंगबिहार में बाढ़ को लेकर सरकार अलर्ट, 13 जिलों में कैंप करेंगे मंत्री और सचिव; CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देशप्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामाNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरी

बिहार में डीज़ल ने भी लगाई शतक.. पटना समेत कई जिलों में कीमत 100 के पार

PATNA : महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल और डीजल से किसी तरह की राहत मिलती नहीं दिख रही। पेट्रोलियम ही नहीं, घरेलू व कॉमर्शियल एलपीजी, सीएनजी-पीएनजी की कीमतें भी बढ़ा दी गई ह

बिहार में डीज़ल ने भी लगाई शतक.. पटना समेत कई जिलों में कीमत 100 के पार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल और डीजल से किसी तरह की राहत मिलती नहीं दिख रही। पेट्रोलियम ही नहीं, घरेलू व कॉमर्शियल एलपीजी, सीएनजी-पीएनजी की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। बिहार में डीजल की कीमत पटना समेत कई जिलों में सौ पार जा चुकी है। 


सोमवार को बिहार के कई शहरों में डीजल की कीमत सौ रुपये की दहलीज को लांघ गई। इन शहरों में भागलपुर, पूर्णिया, गया, सीवान और किशनगंज शामिल हैं। बीते पन्द्रह दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेरह दिन बढोतरी हुई है। 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई थी । इन पन्द्रह दिनों में केवल 24 मार्च और 1 अप्रैल को कीमतें नहीं बढ़ीं। 


मंगलवार को पटना में पेट्रोल की कीमत 83 पैसा बढ़ोतरी के बाद 115 रुपये 40 पैसे हो गई है। वहीं डीजल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यह पहले 99.46 रुपये प्रति लीटर थी जो बढ़कर 100.26 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कीमतें मंगलवार सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई है।

टैग्स