ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Reliance Industries Limited: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस कंपनी के बनाए गए डायरेक्टर

Reliance Industries Limited: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शनिवार को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया।

Reliance Industries Limited
अनंत अंबानी
© X
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Reliance Industries Limited: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। अनंत 1 मई से 5 साल के लिए इस पद पर रहेंगे। इससे पहले वह  2023 से कंपनी में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। लेकिन, अब वह अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 मई से  एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होंगे। रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।


कंपनी ने बताया, 'रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 अप्रैल को अपनी बैठक में ह्यूमन रिसोर्स, नॉमिनेशन एंड रिम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर विचार किया और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत एम. अंबानी को होल टाइम एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया।'  अनंत रिलायंस ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड से जुड़े हुए हैं। इनमें मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी शामिल हैं। सितंबर 2022 से वह  रिलायंस फाउंडेशन के भी बोर्ड मेंबर हैं। 


अनंत को जानवरों से भी प्रेम है। वह पशु कल्याण के काम में सक्रिय रूप से शामिल हैं। वह दुनिया में सबसे बड़े पशुओं के पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा के फाउंडर भी हैं। यह गुजरात के जामनगर में हैं। यह 2,000 से अधिक प्रजातियों के 1.5 लाख से अधिक बचाए गए जानवरों का घर है, जहां ये सुकून से रहते हैं। 


इनके बड़े भाई आकाश अंबानी  2014 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने फैमिली बिजनेस जॉइन किया। अक्टूबर 2014 में वो रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के बोर्ड में शामिल हुए। जून 2022 से RJIL के चेयरमैन हैं। आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल सर्विस बिजनेस और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल रहे हैं। 2019 में उन्होंने श्लोका मेहता से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़े बेटे पृथ्वी और बेटी वेदा।