ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...

सुशील मोदी ने कहा- 45 लाख तक के घर वाले लोन के ब्याज पर डेढ़ लाख रुपए तक की छूट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पीसी कर कहा कि अर्थव्यवस्था सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा कई ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे है. 45 लाख तक के घर के लिए 31

FirstBihar
Manish Kumar
4 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पीसी कर कहा कि अर्थव्यवस्था सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा कई ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे है. 45 लाख तक के घर के लिए 31 मार्च 2020 तक के लिए गए ऋणों के ब्याज पर डेढ़ लाख रुपए तक की छूट मिलेगी. कहा कि कोई भी घरेलू कंपनी यदि किसी प्रोत्साहन का लाभ नहीं ले रही है तो वह 22 प्रतिशत की दर से आयकर का भुगतान करेगी. अभी यह दर 30 प्रतिशत थी. सरचार्ज और सेस को जोड़ने के बाद प्रभावी आयकर 25.17 प्रतिशत होगा. 

100 करोड़ मुनाफा कमाने वाली कंपनी पहले 34.94 करोड़ टैक्स देती थी, अब 25.17 करोड़ टैक्स देगी. यानि 9.77 करोड़ की बचत होगी.1 अक्टूबर, 2019 से उत्पादन में आने वाली कंपनियों को मात्र 15 प्रतिशत और सरचार्य सेस जोड़कर 17.01 प्रतिशत आयकर देना होगा जहां पहले 29.12 यानि 10-12 प्रतिशत की देनदारी कम होगी. जो कंपनियां छूट और प्रोत्साहन प्राप्त करना जारी रखते है. उनके लिए न्यूनतम वैकल्पिक कर18.5 से घटाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है तथा छूट प्राप्त नहीं करने वाली कंपनियों को MAT से मुक्त कर दिया गया है. 

खास बातें

-कैपिटल गेन टैक्स से सरचार्ज हटाने की घोषणा.

- शेयरों को पुनर्खरीद की घोषणा 5 जुलाई 2019 से पहले करने वाली कंपनियों के पुनर्खरीद पर टैक्स नहीं लगेगा.

- कंपनियां अब 2 प्रतिशत CRS फंड का इस्तेमाल IIT, विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों में शोध कार्यो के लिए कर सकेंगे.

- सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर 4 बैंक बनाना. 2017 में जहां 27 बैंक थे अब 12 रह जाएगें. 

- सरकार बाजार में 5 लाख करोड़ के ऋण प्रवाह हेतु बैंकों को 70 हजार करोड़ देंगे ताकि खुदरा व्यापारी,MSEM  कॉरपोरेट को लाभ मिले.

- रिजर्व बैंक के रेपो रेट को ब्याज दर से जोड़ा जाता ताकि आवासन ऋण, वाहन एवं अन्य खुदरा ऋणों कार्यशील पूंजी की EMI कम हो सके.

- घर, वाहन, उपभोक्ता वस्तुओं की खरीद को प्रोत्साहित करने हेतु Housing Finance Corporation को 30 हजार करोड़ तथा NBFC को भी वित्तीय सहायता.

- 31 मार्च 2012 तक संकटग्रस्त MSME'S को NPA घोषित नहीं किया जायेगा.


कॉरपोरेट टैक्स में कटौती के फायदे

- कॉरपोरेट टैक्स के मामले में भारत दुनिया में सबसे अधिक टैक्स रेट वाला देश था. जिसके कारण निर्यात तथा आर्थिक वृद्धि प्रभावित होती थी तथा वैश्विक कम्पनियों से प्रतिस्पर्धा में हम पिछड़ रहे थे.

- अमेरिका-चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के कारण चीन से बड़ी संख्या में कम्पनियां पलायन कर वियतनाम, थाइलैंड आदि देश जहां कॉरपोरेट टैक्स की दर काफी कम है वहां स्थापित हो रही है.

- कॉरपोरेट टैक्स की दर को 15 प्रतिशत लाने से चीन (25 प्रतिशत), वियतनाम (20 प्रतिशत), USA की तुलना में निवेश भारत लाना आसान है.


ग्राहक मेला शिविर 2 से 7 अक्टूबर को

- बैंकों द्वारा देश के 400 जिलों में ‘ग्राहक मेला शिविर’ दो चरणों में आगामी त्यौहार के मौसम में लगाया जाएगा.

- लोगों को खुदरा, कृषि, वाहन, घर, लघु एवं कुटीर उद्योग, शिक्षा, व्यक्गित उपभोक्ता ऋण संबंधी जानकारी एवं ऋण उपलब्ध कराया जाएगा.

- पहले चरण में 3 से 7 अक्टूबर के दौरान 250 जिलों तथा दूसरा चरण में 150 जिलों में 19 से 21 अक्टूबर के बीच शिविर लगाया जाएगा.

- पहले चरण में बिहार के मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, शेखपुरा, दरभंगा, कटिहार, गया, नवादा, पटना, पूर्णिया, सुपौल, बेगूसराय, समस्तीपुर जिला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।