ब्रेकिंग
BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन

वर्ल्ड में 2 मिलियन लोगों को हुआ कोरोना, भारत टॉप 20 देशों में शामिल, यहां देखिये पूरी लिस्ट

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण दुनिया की 2 मिलियन आबादी संकट में आ गई. बुधवार को जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक विश्व भर में 20 लाख से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस की

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण दुनिया की 2 मिलियन आबादी संकट में आ गई. बुधवार को जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक विश्व भर में 20 लाख से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए. दुनिया भर के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत भी टॉप 20 में शामिल हो गया है. कोरोना अपडेट को लेकर दुनिया भर के आंकड़े पेश करने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक विश्व में मरने वालों का आंकड़ा भी 1 लाख पार कर चुका है.


ताजा आंकड़े के मुताबिक दुनिया भर में 2 मिलियन लोग कोरोना से संक्रमित हो गए. अब तक दुनियाभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 20,00,231 है. वहीं करीब 1,26,758 लोग दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ चुके हैं. जबकि 4,84,729 लोगों ने इस जानलेवा वायरस को हराकर एक नई जिंदगी हासिल की है.


भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 11439 मामले सामने आये हैं. इस वायरस के कारण 377 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 1305 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है. भारत में महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं. यहां तकरीबन 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.


यहां देखिये विश्व भर का पूरा आंकड़ा
वर्ल्ड में 2 मिलियन लोगों को हुआ कोरोना, भारत टॉप 20 देशों में शामिल, यहां देखिये पूरी लिस्ट



कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने का एलान किया. पीएम मोदी ने कहा कि संक्रमण पर रोक लगाने में लॉकडाउन के प्रभावी नतीजे मिले हैं. पीएम मोदी ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा और आज इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह नये क्षेत्रों में न फैले.

लॉकडाउन 2.0 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. इसके मुताबिक देश भर में हवाई, रेल और सड़क यातायात पर रोक लगा दी गई है. सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकना अनिवार्य कर दिया गया है. जरूरी सामानों के लिए गाड़ियों का इजाजत दी गई है. हॉटस्पॉट वाले इलाकों में कोई रियायत नहीं दी जाएगी. सिनेमा हॉल, शॉपिंग कॉम्पेक्स और सभी सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे. सभी तरह की धार्मिक गतिविधियाों पर भी रोक लगा गई है. सभी शैक्षिक संस्थाओं को भी तीन मई तक के लिए बंद कर दिया गया है. नई गाइडलाइन्स में ग्रामीण भारत का ध्यान रखा गया है. किसानों की फसल के लिए और मनरेगा के मजदूरों के लिए रियायतों का एलान भी किया गया है.



टैग्स