ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

WOMAN'S DAY : आज पटना एयरपोर्ट पर जमीन से आसमान तक की कमान संभालेंगी महिलाएं, रेलवे ने भी की तैयारी

PATNA : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानि 8 मार्च के मौके पर मंगलवार को जमीन से लेकर असमान तक महिल्वाओं का दबदबा दिखेगा. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) और कम्युनिकेशन नेविगेशन सर्विलांस (सीएनएस) से ले

WOMAN'S DAY : आज पटना एयरपोर्ट पर जमीन से आसमान तक की कमान संभालेंगी महिलाएं, रेलवे ने भी की तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानि 8 मार्च के मौके पर मंगलवार को जमीन से लेकर असमान तक महिल्वाओं का दबदबा दिखेगा. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) और कम्युनिकेशन नेविगेशन सर्विलांस (सीएनएस) से लेकर सुरक्षा और सेवा की जिम्मेवारी पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में होगी. यह व्यवस्था विशेष तौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रहेगी.


आज महिला दिवस पर एक खाश पेश करने के लिए पटना एयरपोर्ट डायरेक्टर आरएस लाहौरिया ने यह निर्णय लिया है. इसके लिए एटीसी में खास तौर पर एक शिफ्ट में सिर्फ महिलाओं को तैनात किया गया है. एटीसी में तैनात महिला कर्मी ही विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराएंगी और पटना एयरपोर्ट से विमानों को टेक ऑफ कराने का दिशा निर्देश देंगी. पटना एयरपोर्ट के आसपास आसमान में विमान के करीब 25 हजार फीट की ऊंचाई या इसके नीचे आते ही इसकी कंट्रोलिंग और कमान एटीसी में तैनात महिला कर्मियों के हाथ में आ जाएगा. टावर में बैठी ड्यूटी ऑफिसर उपकरणों की सहायता से विमानों के सुरक्षित लैंडिंग के लिए दिशा निर्देश देंगी.


फिलहाल में एटीसी टावर में महिला और पुरुष मिलाकर 32 कर्मी हैं. इनकी ड्यूटी शिफ्ट वाइज होती है. 32 कर्मियों में सात महिलाएं हैं. महिला दिवस पर एक शिफ्ट में सभी महिलाएं ही एटीसी की कमान संभालेंगी. एयरपोर्ट डायरेक्टर आरएस लाहौरिया ने बताया कि महिलाएं हर सेक्टर में सशक्त तरीके से अपनी भूमिका निभा रही हैं. एविएशन सेक्टर में भी महिलाएं बखूबी अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं. हर काम में वह सक्षम हैं. एविएशन में पुरुष हों या महिला सभी को एक समान ट्रेनिंग दी जाती है.


रेलवे की भी है खास तैयारी

साथ ही समस्तीपुर स्टेशन का भी पूरा कंट्रोल महिलाओं के साथ में देने की पूरी तैयारी है. दानापुर रेल मंडल सहित हेडक्वार्टर में भी अलग अलग तैयारियां की गई हैं. यहां पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही पूरा कंट्रोल महिला रेलकर्मियों का हो जाएगा. समस्तीपुर रेल मंडल ने इसको लेकर बड़ी तैयारी की है. जैसे ही पटना-जयनगर इंटरसिटी समस्तीपुर रेल परिसर में प्रवेश करेगी. बता दें इस ट्रेन में टिकट चेकिंग से लेकर पायलट तक की जिम्मेदारी महिलाकर्मियों के हाथों में दे दी जाएगी. साथ ही समस्तीपुर रेल परिसर में भी जगह-जगह की- प्वाइंट पर महिला कर्मियों और अफसरों की तैनाती होगी.

टैग्स