ब्रेकिंग
निशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरण

नदी में डूबने से दो सहेलियों की दर्दनाक मौत, घोंघा चुनने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में अकड़ाहा नदी में घोंघा चुनने गई दो 10 वर्षीय सहेलियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकरहां पंचायत स्थित पुरैना सरेह में बुधवार को अकड़ाहा नदी में डूबने से दो मासूम सहेलियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चियां अपनी बड़ी बहन के साथ नदी किनारे घोंघा चुनने गई थीं।



मृत बच्चियों की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के वार्ड-13 स्थित ओझा मठिया गांव निवासी शत्रोहन साह की 10 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी तथा दशरथ साह की गोद ली हुई 10 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय सरकारी विद्यालय में कक्षा पांच की छात्राएं थीं और आपस में गहरी सहेलियां थीं।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घोंघा चुनने के दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चियां नदी के गहरे पानी में चली गईं। साथ मौजूद अन्य बच्चियों के शोर मचाने पर ग्रामीण और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।



हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता