ब्रेकिंग
PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन

Acharya Kishore Kunal Passed Away: आचार्य किशोर कुणाल के निधन से शोक की लहर, इस दिन होगी अंत्येष्टि

Acharya Kishore Kunal Passed Away: महावीर मन्दिर (mahaveer mandir) न्यास के सचिव और 1972 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal) का रविवार को सुबह 8

Acharya Kishore Kunal Passed Away: आचार्य किशोर कुणाल के निधन से शोक की लहर, इस दिन होगी अंत्येष्टि
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Acharya Kishore Kunal Passed Away: महावीर मन्दिर (mahaveer mandir) न्यास के सचिव और 1972 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal) का रविवार को सुबह 8 बजे हृदय गति रूकने से निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर वे देर रात 2 बजे महावीर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती हुए थे। 74 साल के दिवंगत आचार्य किशोर कुणाल का पार्थिव शरीर पटना के गोसाईं टोला स्थित उनके निवास स्थान सायण निलयम में रखा गया है।


जानकारी के मुताबिक, आचार्य किशोर कुणाल का अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर 2 बजे हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर किया जाएगा। सोमवार को उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान से निकलेगी। हनुमानजी के अनन्य भक्त आचार्य किशोर कुणाल का पार्थिव शरीर पटना के महावीर मन्दिर होते हुए अंतिम संस्कार को जाएगा। 


आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर मन्दिर के पुनर्निर्माण से लेकर महावीर आरोग्य संस्थान, महावीर कैंसर संस्थान, महावीर वात्सल्य अस्पताल, महावीर नेत्रालय, महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल समेत 9 चैरिटेबल अस्पतालों की स्थापना की। बिहार के पूर्वी चंपारण में विश्व के सबसे बड़े विराट् रामायण मन्दिर के निर्माण का बीड़ा भी उन्होंने उठाया था। वर्ष 2023 के 20 जून को विराट रामायण मन्दिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। 


इसी 12 दिसंबर को उनके प्रयास से बच्चों के देश के पहले कैंसर अस्पताल महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। आचार्य किशोर कुणाल के प्रयास और परिकल्पना से अयोध्या के अमावा राम मन्दिर परिसर में पटना के महावीर मन्दिर की ओर से राम रसोई और सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्म स्थान पुनौराधाम में सीता रसोई चलायी जा रही है। अयोध्या की राम रसोई में दोनों पहर में औसतन 10 हजार भक्त प्रतिनिधि निःशुल्क भोजन प्रसाद पा रहे हैं।