ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

Bihar Police News: बिहार पुलिस के दारोगा और महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेमी जोड़े से कथित वसूली का वीडियो हुआ था वायरल

Bihar Police News: सारण में प्रेमी जोड़े से कथित जबरन वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद सब इंस्पेक्टर और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

Bihar Police News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के सारण जिले से जुड़े एक वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वीडियो में कथित तौर पर सब इंस्पेक्टर जगदीश शर्मा और महिला सिपाही इंदु कुमारी एक प्रेमी जोड़े से जबरन वसूली करते दिखाई दे रहे थे।


जानकारी के अनुसार, यह मामला लगभग दो महीने पुराना है। घटना गंडक कॉलोनी के नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के पावर हाउस के पास हुई थी। बताया गया कि पार्क के पास एक कपल आपस में बात कर रहा था और किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को गाड़ी में बैठा लिया। 


इस दौरान गाड़ी में सब इंस्पेक्टर जगदीश शर्मा, महिला सिपाही इंदु कुमारी और चालक उमेश सिंह मौजूद थे। युवक को थाने ले जाने और केस दर्ज करने की धमकी दी गई, साथ ही पैसे की मांग भी की गई। हालांकि, युवक ने चालाकी से पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।


दो महीने बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि थाना के सरकारी फोन पर 17 फरवरी को यह वीडियो मिला और तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता