ब्रेकिंग
राम मंदिर दान विवाद मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग; योगी सरकार ने बनाई SITगोपालगंज वायरल वीडियो केस: मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानतबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: कमरे में सो रहे युवक को खिड़की से मारी बैक टू बैक पांच गोलियां, हत्या की वारदात से हड़कंपघर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीBihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीराम मंदिर दान विवाद मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग; योगी सरकार ने बनाई SITगोपालगंज वायरल वीडियो केस: मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानतबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: कमरे में सो रहे युवक को खिड़की से मारी बैक टू बैक पांच गोलियां, हत्या की वारदात से हड़कंपघर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीBihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरी

बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान का बड़ा कदम: वायरल वीडियो मामले में फेसबुक-ट्विटर समेत 6 पर ₹20 करोड़ का मानहानि दावा

बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने एक एडिटेड वीडियो को लेकर फेसबुक, ट्विटर और अन्य 6 पर ₹20 करोड़ की मानहानि का दावा किया। मामला बेगूसराय कोर्ट में दर्ज।

BIHAR
विधायक ने लिया बड़ा एक्शन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने एक एडिटेड वीडियो वायरल होने के मामले में फेसबुक, ट्विटर और अन्य पर 20 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके नाम और छवि का उपयोग करके एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई और मानसिक, आर्थिक व शारीरिक क्षति हुई।


बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान के वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। विधायक ने गौतम सिंह राठौड़, सन्नी कुमार सिंह, फेसबुक, ट्विटर, बिहार झारखंड न्यूज़ 18 समेत 6 लोगों पर 20 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। यह मामला बेगूसराय कोर्ट के सब जज प्रथम न्यायालय में मनी सूट 12/2025 के तहत दाखिल किया गया है।


विधायक के अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि आंध्र प्रदेश का एक अश्लील वीडियो एडिट करके विधायक का बताया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई और मानसिक, आर्थिक व शारीरिक क्षति हुई। सभी 6 प्रतिवादियों पर बिना जांच पड़ताल के वीडियो प्रसारित करने का आरोप है 


इससे पहले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी इस वायरल वीडियो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर विधायक की छवि धूमिल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पार्टी ने कहा था कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे जिलाव्यापी आंदोलन करेंगे

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता