ब्रेकिंग
संजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएं850 करोड़ के अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए तरसती मां, गोद में बीमार बच्ची और सवालों के घेरे में GMCH की स्वास्थ्य व्यवस्थामिड-डे मील में नमक की जगह डाल दिया सर्फ! नालंदा में 35 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीपटना के पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसानसंजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएं850 करोड़ के अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए तरसती मां, गोद में बीमार बच्ची और सवालों के घेरे में GMCH की स्वास्थ्य व्यवस्थामिड-डे मील में नमक की जगह डाल दिया सर्फ! नालंदा में 35 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीपटना के पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान

विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद एक्शन में सरकार, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वे

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर स्लैब टूटने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे कर हालात का जायजा लिया और जल्द से जल्द इसे बनाने के काम को शुरू करने का निर्देश दिया।

बिहार न्यूज
सीएम ने किया एरियल सर्वे
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR:भागलपुर के लाइफ लाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर हुए हादसे के बाद सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीते रविवार की देर रात पिलर संख्या 133 के पास का स्लैब टूटकर गंगा नदी में समा गया था, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे कर हालात का जायजा लिया। सर्वे के दौरान बरारी पुल घाट के पास जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।


इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर तैनात दिखे और स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि पुल निर्माण विभाग की टीम लगातार काम में जुटी हुई है। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मरम्मत कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि आम लोगों के लिए इस महत्वपूर्ण मार्ग को शीघ्र बहाल किया जा सके। 


फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो और जल्द से जल्द सेतु को सुरक्षित तरीके से चालू किया जा सके। सीएम ने पुल के  टूटे हुए हिस्से को ठीक करने के लिए काम को जल्द से जल्द शुरू करने का आदेश दिया है। क्योंकि अभी लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के नाव नहीं चलेगा। 50 रुपया से अधिक कोई भाड़ा नहीं लेगा। बच्चों का 25 रुपया भाड़ा लगेगा। वही क्षमता के अनुसार ही नाव का परिचालन किया जाएगा। 

विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद एक्शन में सरकार, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वेविक्रमशिला सेतु हादसे के बाद एक्शन में सरकार, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वेविक्रमशिला सेतु हादसे के बाद एक्शन में सरकार, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वे