ब्रेकिंग
Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

बंगाल में BJP की जीत पर बोले विजय सिन्हा: जनता ने विकास को चुना और अत्याचार को नकारा

विजय कुमार सिन्हा ने बंगाल और असम चुनाव नतीजों को जनता का सुशासन और विकास के पक्ष में जनादेश बताया। कहा कि बंगाल और असम के नतीजों ने एकबार फिर प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर मुहर लगाई।

बिहार न्यूज
बीजेपी में जश्न का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। 15 साल के ममता राज का पश्चिम बंगाल में अंत होने जा रहा है। लगातार तीन बार से सत्ता संभाल रहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को करारी हार मिली है। भाजपा ने डबल सेंचुरी लगाते हुए जीत हासिल की है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 148 है और इस तरह भाजपा को यह बड़ी जीत मिली है। बंगाल में बीजेपी की इस जीत से बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा काफी गदगद हैं।


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प.बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत अहंकार, आतंक और अत्याचार के खिलाफ सनातन और सुशासन के प्रति जनता के गहरे विश्वास का प्रतीक है । एक लंबे वैचारिक संघर्ष, संगठन के सतत प्रयास और असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के कारण आज बंगाल में कमल खिला है ।वोट की चोट से वहां की जनता  ने 'सन्तुष्टिकरण' के पक्ष में जनादेश देकर तुष्टिकरण की राजनीति को धूल चटाई है । भारतीय जनता पार्टी की यह जीत सही मायने में बंगाल के लोगों की ओर से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के प्रति श्रद्धांजलि भी है । 


विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि बंगाल की जनता आज करीब पांच दशक की राजनीतिक दुष्चक्र से बाहर निकली है । पहले 34 वर्ष वामपंथ की विनाशलीला और फिर बीते 15 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त लोगों को पहली बार निडर होकर अपनी सरकार चुनने का अवसर मिला । जिसमें वहां के लोगों ने अपना स्पष्ट जनमत सनातन की सोच पर आधारित सुशासन के पक्ष में दिया है ।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को जनादेश देकर विकास की निरंतरता को गले लगाया है । यह परिणाम हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी मार्गदर्शन में वहां की सरकार के परिश्रम की पराकाष्ठा और तपस्या की ताकत का परिणाम है ।   निश्चित रूप से इन नतीजों  का बहुत दूरगामी असर होने जा रहा है । आने वाले दिनों में अच्छी नीति पर आधारित भाजपा और NDA की राजनीति के प्रति जनता में मौजूद स्वीकार्यता और स्पष्ट रूप से दिखेगी ।