ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

विधानसभा चुनाव रोकने के लिए हाईकोर्ट जाएंगे पप्पू यादव, आयोग को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजकर जताएंगे विरोध

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कराए जाने का पप्पू यादव विरोध करेंगे. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा है कि वह विधानसभा चुनाव रो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कराए जाने का पप्पू यादव विरोध करेंगे. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा है कि वह विधानसभा चुनाव रोकने के लिए हाईकोर्ट जाएंगे. पप्पू यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव रोकने के लिए रामविलास पासवान ने जो बातें कही हैं, वह उनका समर्थन करते हैं. इतना ही नहीं पप्पू यादव ने यह भी कहा है कि आयोग पर दबाव बनाने के लिए उनकी पार्टी 10 लाख पोस्टकार्ड भी भेजेगी.


पप्पू यादव ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि  चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव के विषय में हस्तक्षेप करें. अन्यथा मैं इस मामलों को लेकर हाई कोर्ट जाऊंगा. जिला परिषद्  और मुखिया का चुनाव सिर्फ बहाना है, आगामी बिहार विधान सभा के चुनाव को जबरदस्ती करवाने के लिए. यह सरकार तानाशाही की  सारी सीमाएं तोड़ चुकी है. जब मात्र 30-40 प्रतिशत लोग वोट करेंगे और 60 फीसदी लोग वोट से वंचित रह जायेंगे, इससे लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा.


पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए के सहयोगी राम विलास पासवान और चिराग पासवान  ने भी कोरोना के कारण आगामी विधानसभा चुनाव स्थगित कर बिहार में  राष्ट्रपति शासन की वकालत की हैं. मैं राम विलास पासवान के निर्णय से सहमत हूँ. जन अधिकार पार्टी,  हर परिस्थिति  में कोरोना और बाढ़ के इस दौर में चुनाव करवाने के खिलाफ है. जन अधिकार पार्टी इस सन्दर्भ में इसी महीने 10 लाख पोस्टकार्ड निर्वाचन आयोग को भेजेगी ताकि चुनाव अभी नहीं कराया जाये. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें