ब्रेकिंग
Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी

विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में शुरू हुआ प्रबोधन कार्यक्रम, स्पीकर ओम बिड़ला समेत अन्य मौजूद

PATNA : बिहार विधान मंडल के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है. विधान मंडल भवन के सेंट्रल हॉल में प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला मुख्यमं

विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में शुरू हुआ प्रबोधन कार्यक्रम, स्पीकर ओम बिड़ला समेत अन्य मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान मंडल के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है. विधान मंडल भवन के सेंट्रल हॉल में प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत अन्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया है.


प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद अपने प्रारंभिक संबोधन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की है. इस मौके पर लोकसभा के महासचिव की तरफ से सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया.


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे बिहार विधान मंडल के नए सेंट्रल हॉल में शुरू हो गई है. लोकतंत्र की यात्रा में विधायकों की भूमिका और जवाबदेही को लेकर कुल 2 सत्रों में 6 घंटे तक प्रबोधन कार्यक्रम चलेगा. पहले सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ साथ कुल 10 लोगों का संबोधन हो रहा है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के मुताबिक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है. दूसरा सत्र लंच आवर के बाद 3 बजे से शुरू होगा जो 6:20 बजे तक चलेगा.


दूसरे सत्र को कई केंद्रीय मंत्री संबोधित करने वाले हैं. इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे के अलावे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूडी और बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी संबोधित करेंगे.

टैग्स