ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

Bihar News: बिहार पहुंचते ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का इस तरीके से होगा स्वागत, जानिए क्या है खास तरीका

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आगमन होगा। रविवार को वह दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे और लगभग दो किलोमीटर के सड़क मार्ग से कटरा स्थित चामुंडा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आगमन होगा। रविवार को वह दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे और लगभग दो किलोमीटर के सड़क मार्ग से कटरा स्थित चामुंडा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। उनके स्वागत और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं।


डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी सुशील कुमार ने शनिवार को मंदिर और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने न्यास परिषद अध्यक्ष रघुनाथ चौधरी को निर्देश दिया कि उपराष्ट्रपति के आगमन पर मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। भीड़ प्रबंधन के लिए स्थानीय स्वयंसेवकों को भी पुलिस बल के साथ तैनात किया गया है।


कटरा थाना से पेट्रोल पंप तक की खराब सड़क की मरम्मत और कालीकरण कराया गया है। मंदिर परिसर से अवैध दुकानों को हटाया गया, चारों ओर ईंट सोलिंग का काम पूरा किया गया और नगर निगम के दो दर्जन कर्मी साफ-सफाई में जुटे रहे। पूरे क्षेत्र को सजाने-संवारने का कार्य भी दिनभर चलता रहा।


प्रशासन ने उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए तीन हेलीपैड बनाए हैं। शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर ने तीनों हेलीपैड पर सफल पूर्वाभ्यास किया। डीएम ने हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर तक सभी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।


उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए ज्ञानदीप प्रांगण में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की गई है। पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता ने बताया कि स्वागत के लिए लीची मुकुट, लीची आर्ट पेंटिंग्स, डिवाइन लीची आर्ट, लीची बुके और लीची डिज़ाइन से सजी इडली-चटनी तैयार की जा रही है। यह कार्यक्रम मुजफ्फरपुर की मशहूर लीची और उसकी सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेगा।


इस अवसर पर बच्चे अपनी बनाई लीची आर्ट कृतियों को उपराष्ट्रपति को भेंट करेंगे। खास तौर पर आमंत्रित नीतू तुलस्यान इन कृतियों को उपराष्ट्रपति तक पहुंचाएंगी। यह कार्यक्रम बच्चों की सृजनात्मकता और आत्मनिर्भरता का संदेश पूरे देश के सामने प्रस्तुत करेगा।


उपराष्ट्रपति का यह दौरा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि बिहार के लिए राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। त्योहारों और आगामी चुनावी माहौल के बीच इस कार्यक्रम ने पूरे जिले का ध्यान आकर्षित किया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर सुरक्षा एजेंसियां तक हर स्तर पर अलर्ट पर हैं।