ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

वज्रपात से 106 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुःख

PATNA : मानसून आते ही देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ ही भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से बिहार और उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा लोगों की

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  मानसून आते ही देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ ही भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से बिहार और उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुःख जताया है.


बिहार में बिजली गिरने से 83 और उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत हुई है. आकाशीय बिजली गिरने से दोनों राज्यों को मिलकर अब तक 106 लोगों की मौत हो गई.  इस मुश्किल घड़ी में पीएम मोदी ने भी दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि "बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं। इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।"


बिहार के गोपालगंज जिले में बिजली गिरने से 13 लोगों की जान गई है. पूर्णिया में 2, जमुई में 2, जहानाबाद में 2 लोगों की जान गई है. सारण में 1, जहानाबाद में 2, सीतामढ़ी में 1, नवादा में 8 और पूर्णिया में 2 लोगों की जान बिजली गिरने से हुई है. मरने वालों में महिलाएं, किसान और बच्चे शामिल हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए खराब मौसम में सतर्कता बरतने की अपील की है. साथ ही मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें