ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

वज्रपात से महिला सहित 2 की मौत, खेत में कर रहे थे काम

Nawada : मेसकौर प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के दो गांवों में वज्रपात से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। खेत में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में पवई गांव निवासी सजीवन

वज्रपात से महिला सहित 2 की मौत, खेत में कर रहे थे काम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Nawada : मेसकौर प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के दो गांवों में वज्रपात से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। खेत में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में पवई गांव निवासी सजीवन मांझी के 35 वर्षीय पुत्र धीरो मांझी और सातन बीघा गांव निवासी 60 वर्षीया शांति देवी शामिल हैं। तेज आंधी बारिश के दौरान ठनका गिरने से दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। 


ग्रामीणों ने बताया कि धीरो मांझी की मौत उस वक्त हुई जब वह खेत में काम कर रहा था। मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पांच बच्चों के पिता का साया उनके सिर से छिन गया है। परिजन इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अब बच्चों का भरन पोषण कैसे होगा क्यों कि पूरा परिवार उन्हीं पर निर्भर था। 


दूसरी ओर सातन बीघा की 60 वर्षीया मृतका शांति देवी खेत में मूंग तोड़ रही थी। तभी वज्रपात की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गयी। दोनों घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अलख निरंजन यादव और थानाध्यक्ष नीरज कुमार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता