ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित

बिहार के सात पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें IPS आशीष भारती, स्वीटी सहरावत, एएसपी दिनेश कुमार पांडेय समेत सात अधिकारी शामिल हैं। सरदार पटेल जयंती पर गृह मंत्रालय ने पुरस्कारों की घोषणा की।

बिहार न्यूज
7 अधिकारियों को गृह मंत्रालय का सम्मान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस के सात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुरस्कार पाने वाले पुलिसकर्मियों के नामों की घोषणा की। सम्मानित होने वालों में आईपीएस अधिकारी आशीष भारती और स्वीटी सहरावत के अलावा एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।


केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक अभियान में उत्कृष्टता, बेहतर अनुसंधान, असाधारण प्रदर्शन, अदम्य साहस, खुफिया सेवा और विधि विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। इस बार बिहार के सात पुलिस अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए चुना गया है।


आशीष भारती को अपहरण कांड के बेहतर अनुसंधान के लिए सम्मान

वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात डीआईजी आशीष भारती को वर्ष 2022 में रोहतास जिले में फिरौती के लिए हुए अपहरण कांड की सफल जांच के लिए यह सम्मान मिला है। उस समय वह रोहतास के एसपी थे। मामला सासाराम टाउन (दरिगांव) थाना कांड संख्या 183/22 से जुड़ा है।


इस मामले में पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को महज 72 घंटे के भीतर बिना फिरौती दिए सकुशल बरामद कर लिया था। जांच के दौरान अंतरराज्यीय और अंतरजिला गिरोह के 10 अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। बाद में वर्ष 2025 में सभी 10 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।


स्वीटी सहरावत समेत इन पुलिस अधिकारियों को मिला पदक

वर्तमान में विशेष शाखा की एसपी स्वीटी सहरावत को भी केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। वह इससे पहले पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक और पटना की सिटी एसपी रह चुकी हैं।


इनके अलावा एएसपी दिनेश कुमार पांडेय, डीएसपी संतोष कुमार राय, इंस्पेक्टर राजकिशोर कुमार, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्दोष और एसआई पंचम कुमार को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।


एएसपी दिनेश कुमार पांडेय को अक्टूबर 2024 में पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरूनगर में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले का सफल खुलासा करने के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं, विधि विज्ञान के क्षेत्र में बिहार फॉरेंसिक के सहायक निदेशक नीरज कुमार वार्ष्णेय को भी केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक मिला है।


सीबीआई पटना के डीएसपी अमित कुमार को भी सम्मान

बिहार से जुड़े अधिकारियों में सीबीआई पटना की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (ACB) में तैनात डीएसपी अमित कुमार को भी वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। उन्हें अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिला है।


अमित कुमार सीबीआई के कई जटिल और संवेदनशील आपराधिक मामलों की जांच में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच के लिए गठित एसआईटी के सदस्य भी रहे हैं। इससे पहले जनवरी 2022 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति की ओर से पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (सराहनीय सेवा पदक) से सम्मानित किया जा चुका है।


देशभर के 490 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

गौरतलब है कि इस वर्ष विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के कुल 490 कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है। इनमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के 14 अधिकारी भी शामिल हैं।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2024 में इस पदक की शुरुआत की थी। हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जाता है।