ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर

वज्रपात से बिहार में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग झुलसे

PATNA: बिहार में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। लेकिन वही तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान ठनका गिरने से कुल 6 लोगों की जान चली ग

वज्रपात से बिहार में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग झुलसे
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। लेकिन वही तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान ठनका गिरने से  कुल 6 लोगों की जान चली गयी है। वही कई लोग इस दौरान झुलसकर घायल हो गये हैं। 


बिहार में गुरुवार को आंधी पानी के दौरान ठनका गिरने से महिला समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही कई लोग इसकी चपेट में आने से झुलकर बुरी तरह घायल हो गये जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के नासी टोला गांव में गुरुवार की सुबह वज्रपात की चपेट में आने से असलम हुसैन के 14 वर्षीय बेटे साबिर आलम और तैयब हुसैन के 12 वर्षीय बेटे सोनू आलम की मौत हो गई। वही पेड़ के नीचे खड़े दो बच्चे भी झुलस गये। 


बताया जाता है कि चारों बच्चे सुबह में कोचिंग में पढ़कर अपने घर लौट रहे थे तभी वे तेज आंधी और बारिश में फंस गये। चारों बच्चे एक पेड़ के नीचे जाकर छिप गये। इसी दौरान ठनका पेड़ पर गिर गया। इस हादसे में दो की मौत हो गयी जबकि दो बच्चा बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो का इलाज चल रहा है। 


वही पूर्वी चंपारण के केसरिया स्थित मलाही टोला में भी वज्रपात की चपेट में आने से 19 साल की युवती की मौत हो गयी। उसकी पहचान हरेंद्र राय के पुत्र रिंदु कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जलावन निकालने के लिए वो घर से बाहर निकली थी तभी उसके शरीर पर ठनका गिर गया।


 जबकि खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के फुदकीचक बहियार में भी ठनका गिरने से 28 साल के दशरथ महतो की मौत हो गई। मृतक की पहचान फुदकीचक पतरोन गांव निवासी सुनील महतो के बेटे के रूप में हुई है। वही अररिया के सिकटी प्रखंड स्थित बरदाहा में भी ठनका गिरने से 35 साल की महिला की मौत हो गयी। इस दौरान उनके पति भी झुलस गये। मवेशियों के लिए महिला घर से घास लाने के लिए निकली थी तभी यह हादसा हो गया। मृतका की पहचान बरदाहा के रहने वाले बुलानंद चौधरी की पत्नी मणिका देवी के रूप में हुई है। 


जबकि भागलपुर में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी है। इस दौरान एक महिला भी झुलस गई। गुरुवार की सुबह तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान नाथनगर में एक युवक पर ठनका गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। जबकि इसी दौरान एक महिला भी झुलस कर घायल हो गयी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।


मृतक की पहचान नाथनगर थानाक्षेत्र के मथुरापुर निवासी जगदीश मंडल के 17 वर्षीय पुत्र देवनारायण मंडल के रूप में हुई है। मृतक की मां सीता देवी ने बताया कि देवनारायण गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे शौच के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। 


वहीं राघोपुर गांव निवासी मंजिला देवी ने बताया बहू खुशबू देवी भुट्टा छुड़ाने शाहपुर बहियार गई हुई थी और वहां से लौटने के क्रम में करीब आठ बजे वह ठनका की चपेट में आ गई। इस घटना में बहू गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज गांव के ही एक क्लीनिक में चल रहा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाथनगर अंचलाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत युवक के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

टैग्स