ब्रेकिंग
Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...

BIHAR: बंद बोरे में शव मिलने की अफवाह का वैशाली पुलिस ने किया खुलासा, बोरे से निकला दर्जनों मरा हुआ चूहा

वैशाली जिले के भोजपट्टी गांव में एक बंद बोरे में शव होने की अफवाह फैलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब बोरे की जांच की तब बोरे में मरे हुए चूहे पाए गये। जिसे हर कोई देखता रह गया।

bihar
खोदा पहाड़ निकली चुहिया
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र स्थित भोजपट्टी गांव में एक बंद बोरे में शव होने की अफवाह फैलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बोरे को खोलकर जब देखा तब अंदर दर्जनों मरे हुए चूहे पाए गए। जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गयी। फिर चर्चा होने लगी की खोदा पहाड़ निकली चुहिया। 


जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर दबाव डालकर जेसीबी मंगवाया और ट्रक की बालू की भी जांच करवाई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि यह घटना पूरी तरह से अफवाह साबित हुई।किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि का कोई संकेत नहीं मिला है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि इस प्रकार की अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि अफवाहों के कारण समाज में असमंजस और भय फैल सकता है। इसलिए, हमें अफवाहों से बचते हुए सत्य की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। क्योंकि यह मामला खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत को चरितार्थ करता है। 

टैग्स