ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

वैशाली में किन्नरों का प्रदर्शन: एक करोड़ की चोरी मामले में कार्रवाई की मांग, समाहरणालय पर किया हंगामा

वैशाली में गुरु मां की गाड़ी से करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण और 8.75 लाख रुपये नकद चोरी होने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नर समाज ने समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

बिहार न्यूज
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: किन्नर समाज की गुरु मां की गाड़ी से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और 8.75 लाख रुपये नकद चोरी होने के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ट्रांसजेंडर समाज के लोगों ने समाहरणालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वैशाली पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।


सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किन्नर समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि चोरी हुए आभूषण और नकदी उनके समाज द्वारा सम्मेलन के लिए वर्षों से एकत्र किए गए थे।


वहीं, सदर एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच की प्रगति से किन्नर समाज के प्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


गौरतलब है कि 12 जून की रात बाइक सवार बदमाशों ने कार से धुआं निकलने का झांसा देकर वाहन रुकवाया था। इसी दौरान कार में रखा बैग चोरी कर लिया गया। बैग में करीब 700 ग्राम सोने के आभूषण और 8.75 लाख रुपये नकद मौजूद थे, जिसकी कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। किन्नर समाज का कहना है कि सम्मेलन के आयोजन के लिए समाज के लोगों ने मांगकर और सहयोग राशि जुटाकर यह धन और आभूषण एकत्र किए थे, जिसे बदमाशों ने चोरी कर लिया।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट

टैग्स