ब्रेकिंग
नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किलनालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किल

स्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत में

Bihar Crime News: वैशाली के सदर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ के कथित कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। विवाद के बाद हुई गोलीबारी में दो युवक घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी पूरी..

स्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत में
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली में मादक पदार्थ के कथित कारोबार को लेकर देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी हो गई. पैसे के लेनदेन और स्मैक की खेप पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक-एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि मारपीट में एक अन्य युवक को चोट लगी है. तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात दो गुटों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां चलीं.


फायरिंग में दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हो गया. वहीं मारपीट में घायल एक अन्य युवक को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री और पुराने पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान मादक पदार्थ की एक खेप पहुंचने वाली थी. खेप पर कब्जे और पुराने लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पहले मारपीट और फिर गोलीबारी की घटना हुई.


घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान कुछ खोखे और एक हथियार बरामद किया है. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.


मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अब बरामद हथियार और खोखों की जांच के साथ ही फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है.


एसपी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.


गोली लगने से घायल अजय मिश्रा का नाम भी इस मामले में सामने आया है. बताया जा रहा है कि पिछले महीने भी उनके घर पर बम से हमला किया गया था. उस घटना में अजय मिश्रा बाल-बाल बच गए थे. अब दोबारा गोलीबारी की घटना में उनके घायल होने के बाद पुलिस इस पुराने मामले को भी जांच के दायरे में रखकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है.


पुलिस दोनों गुटों के बीच विवाद की वजह, मादक पदार्थ की कथित खेप और पुराने लेनदेन से जुड़े मामलों की जांच कर रही है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.