ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

अंजाम तक पहुंचा इंस्टाग्राम का प्यार: आम के बगीचे में प्रेमी के साथ पकड़ी गई दो बच्चों की मां, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी

Bihar News: वैशाली के पातेपुर में इंस्टाग्राम प्रेम प्रसंग के चलते ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को आम के बगीचे में पकड़कर मंदिर में शादी करा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ आम के बगीचे में पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के छपकी पोखर स्थित आम के बगीचे में महिला और उसका प्रेमी मुलाकात कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया।


बताया जा रहा है कि गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई भी की, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बाद में स्थिति सामान्य होने पर दोनों को वापस लाया गया और गांव के लोगों ने छपकी पोखर स्थित मंदिर में उनकी शादी करा दी। पूरी शादी की रस्में ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में संपन्न हुईं। इस दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।


महिला की पहचान खुशी कुमारी और उसके प्रेमी की पहचान परदेशी कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले एक साल से इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम संबंध था और वे लगातार संपर्क में थे। खुशी कुमारी की शादी करीब दो साल पहले राजीव पासवान से हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।


महिला ने ग्रामीणों के सामने कहा कि वह अब अपने पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती और परदेशी कुमार के साथ ही जीवन बिताएगी। वहीं, उसके पति राजीव पासवान ने बताया कि उनकी पत्नी का दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध था। उन्होंने कहा कि जब दोनों को पकड़ा गया, तो दोनों साथ रहने को तैयार थे, इसलिए वह अब पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहते। उनकी शादी 2022 में हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता