ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

50 हजार घूस लेते अमीन को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, जमीन की मापी और परिमार्जन के लिए मांग रहा था रिश्वत

वैशाली के लालगंज अंचल में जमीन मापी और परिमार्जन के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन सुजीत कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
हम नहीं सुधरेंगे!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में आए दिन घूसखोर रंगेहाथ घूस लेते पकड़े जा रहे हैं, निगरानी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद लोग अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की मानो कसम खा रखी है। यही कारण है कि विजिलेंस के कार्रवाई के बावजूद घूस लेने में जरा भी डरते। 


ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले से निकलकर सामने आई है। जहां एक और घूसखोर निगरानी के हत्थे चढ़ा है। वैशाली के लालगंज अंचल के अमीन सुजीत कुमार को निगरानी की टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 


वैशाली के सराय थाना के एनायतपुर प्रबोधी गांव निवासी राजकुमार सिंह के बेटे आनंद कुमार और वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक निवासी स्व. राजलाल महतो के पुत्र पप्पू कुमार की लिखित शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गयी। पटना से वैशाली पहुंची विशेष निगरानी इकई ने घूसखोर अमीन को 50हजार कैश के साथ दबोचा।   


विशेष निगरानी इकाई ने आनंद कुमार एवं पप्पू कुमार के लिखित शिकायत के आधार पर सुजीत कुमार, अंचल अमीन, अचंल-लालगंज, जिला-वैशाली के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्ट्राचार निरोधक कानुन के तहत कांड संख्या-18/2026 दर्ज किया गया था। परिवादी आनंद कुमार ने आरोप लगाया है कि आरोपित द्वारा जमीन का मापी एवं परिमार्जन के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत की राशि नही मिलने पर आरोपित ने काम करने से मना कर दिया था। आरोपी अमीन सुजीत कुमार को कल 12 मई मंगलवार को निगरानी कोर्ट पटना में पेश किया जाएगा।