ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप पर सवाल अनंत सिंह ने दिखाया दम, नीरज कुमार को लेकर क्या बोले?✦Bihar Politics : नीतीश के घर जुटे JDU के बड़े नेता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर मंथन; बैठक के बाद क्यों खामोश रहे संजय झा?✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट राजस्व कर्मचारी, 16 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में फिर टूटा नारायणी गंडक का तटबंध, बाढ़ का पानी तेजी से फैलने से मची अफरा-तफरी; जिला प्रशासन अलर्ट✦9 साल की उम्र, 7 भाषाएं और जादुई आवाज़... गया के रामकृष्ण जुड़वा बहनों संग मंच पर मचा रहे धमाल✦बिहार MLC चुनाव: अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप पर सवाल अनंत सिंह ने दिखाया दम, नीरज कुमार को लेकर क्या बोले?✦Bihar Politics : नीतीश के घर जुटे JDU के बड़े नेता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर मंथन; बैठक के बाद क्यों खामोश रहे संजय झा?✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट राजस्व कर्मचारी, 16 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में फिर टूटा नारायणी गंडक का तटबंध, बाढ़ का पानी तेजी से फैलने से मची अफरा-तफरी; जिला प्रशासन अलर्ट✦9 साल की उम्र, 7 भाषाएं और जादुई आवाज़... गया के रामकृष्ण जुड़वा बहनों संग मंच पर मचा रहे धमाल

वैशाली में गैस की कालाबाजारी का खुलासा, छापेमारी में सिलेंडर और अवैध कार्ड बरामद

बिहार के वैशाली जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने बेलसर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कई गैस सिलेंडर और अवैध गैस कार्ड बरामद किए हैं। मामले में बड़े नेटवर्क की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलसर थाना क्षेत्र के मौना गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और अवैध गैस कार्ड बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, मौना गांव में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। मामले की सूचना विक्रम सिहाग को मिली थी। बताया गया कि सिलेंडर 2100 रुपये से लेकर 5100 रुपये तक में बेचे जा रहे थे।


सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर गोपाल मंडल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ग्राहक बनकर मौना गांव निवासी लुट्टू चौधरी के घर पहुंची। जब टीम ने गैस सिलेंडर खरीदने की बात कही तो अलग-अलग कीमत बताई गई। इससे कालाबाजारी की पुष्टि होने पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी शुरू कर दी।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 6 भरे हुए और 9 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में अवैध गैस कार्ड भी जब्त किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसकी जानकारी बेलसर प्रखंड के अंचल अधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।


पुलिस को आशंका है कि यह मामला केवल एक घर तक सीमित नहीं है, बल्कि इलाके में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर और गैस कार्ड कहां से लाए जा रहे थे और इस रैकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता