ब्रेकिंग
Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

बिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कटाव का खतरा बढ़ गया है। तेजस्वी यादव ने राघोपुर के कटाव प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पटना, सारण, वैशाली समेत कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों और पड़ोसी राज्यों में हो रही बारिश के साथ-साथ डैम से छोड़े जा रहे पानी का असर भी नदियों के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई इलाकों में कटाव की समस्या सामने आने लगी है। 


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर से आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने राघोपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।


तेजस्वी यादव ने तटवर्ती गांवों पर मंडरा रहे खतरे का जायजा लिया और अधिकारियों से इलाके की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और अभियंताओं से गंगा के जलस्तर, कटाव और संभावित जोखिमों को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को जलस्तर और कटाव की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ या कटाव की किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कटाव प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कटाव निरोधक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन की तैयारियों और प्रभावित इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। तटवर्ती गांवों के लोगों में भी नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव को लेकर चिंता बनी हुई है।


बिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

टैग्स