ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

पटना के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश रंजन के आवास पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य और जनकल्याण पर हुई चर्चा

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर चल रहे जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन के आवास ‘मां पनबट्टा सदन’, मजिस्ट्रेट कॉलोनी का दौरा किया।


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने डॉ. राजेश रंजन एवं उनके परिवार के सदस्यों से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. राजेश रंजन ने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अस्पताल परिवार और अपने मित्रों की ओर से सम्मान एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, संजय कुमार गुप्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


डॉ. कुमार राजेश रंजन ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण और जनकल्याण के लिए समर्पित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उनके आवास पर आगमन पूरे परिवार और अस्पताल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। बता दें कि डॉ. कुमार राजेश रंजन सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, किडनी, स्टोन एवं लैप्रोस्कोपिक सेंटर के प्रबंध निदेशक तथा वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट, लैप्रोस्कोपिक एवं ट्रांसप्लांट सर्जन हैं।

टैग्स