ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दरवाजे पर बैठी गर्भवती महिला और उसकी बहन को रौंदा, मौके पर हुई मौत

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसे के लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी

 तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दरवाजे पर बैठी गर्भवती महिला और उसकी बहन को रौंदा, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसे के लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी  में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आया है।  जहां  सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद पुरे इलाके में तांडव का माहौल है।


मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के महुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में अनियंत्रित स्कार्पियो चालक ने दरवाजे पर बैठी गर्भवती महिला व उसकी चचेरी बहन को रौंद दिया, जिससे दोनों बहनों के साथ गर्भस्थ शिशु की भी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर कन्हौली की ओर भाग निकला।


वहीं,  आक्रोशित लोगों ने दोनों के शव को कन्हौली उंताहा के निकट सड़क पर रख महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। हालांकि, बाद में इन लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए गाड़ी का नंबर तथा उसमें बैठे लोगों की पहचान कर गांव के ही एक व्यक्ति को घर से उठाकर पुलिस को सौंप दिया।


उधर, महुआ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों की पहचान फुलवरिया गांव के वार्ड छह निवासी नरेश पासवान की विवाहित पुत्री 23 वर्षीय बॉबी कुमारी तथा सकलदेव पासवान की 16 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुई।