ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

मतदान केंद्र पर BSF के सब इंस्पेक्टर की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

VAISHALI : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. दूसरे चरण के में आज 94 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली से सामने आ रही है. जहां

मतदान केंद्र पर BSF के सब इंस्पेक्टर की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI :  बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. दूसरे चरण के में आज 94 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली से सामने आ रही है. जहां मतदान केंद्र पर तैनात बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से इनकी जान गई है. 


मामला वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र का है. जहां मतदान केंद्र संख्या 191 पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के सबइंस्पेक्टर केआर भाई की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई है.  मृतक सब इंस्पेक्टर केयर भाई गुजरात बीएसएफ में पदस्थापित थे. वह गुजरात राज्य के वडोदरा शहर के रहने वाले थे.


इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के ऐन वक्त पर इस सब इंस्पेक्टर को सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद इन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 


हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी दी है. स्थानीय पुलिस ने इस घटना के संबंध में बीएसएफ के जवानों का बयान दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है.