ब्रेकिंग
Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशAnant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देश

हाजीपुर समाहरणालय परिसर में वाहन पड़ाव टेंडर को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

हाजीपुर के समाहरणालय परिसर में वाहन पड़ाव टेंडर भरने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हुए और नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत समाहरणालय परिसर में वाहन पड़ाव टेंडर भरने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान समाहरणालय परिसर में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए। घटना की जानकारी घायलों के द्वारा नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। 


सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा सभी का इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामाशीष चौक वाहन पड़ाव टेंडर भरने को लेकर चार पांच व्यक्ति पहुंचे । इसी दौरान दुसरे पक्षों के लोगो ने टेंडर भरने से माना करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए।


 नगर थाना के गांधी आश्रम निवासी घायल रविन्द्र कुमार ने बताया कि हम लोग चार-पांच आदमी से टेंडर भरने के लिए समाहरणालय परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग दर्जनों की संख्या में वहां पहुंचे और टेंडर भरने से मना किया और कागजात फार दिया बोला कि टेंडर भरेगा तो अंजाम बुरा होगा। इसी दौरान उक्त लोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट किया।नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया। एक पक्ष के द्वारा आवेदन दिया गया है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।