ब्रेकिंग
Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत

टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त TTE को अवैध वसूली की रकम के साथ पकड़ा

टीटीई के पास निजी धन के रूप में 4,300 की अधिकता पाई गई, जिसे नियमानुसार रेलवे खाते में जमा किया गया। भ्रष्टाचार में लिप्त उक्त टीटीई के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बिहार न्यूज
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: पूर्व मध्य रेल हाजीपुर की सतर्कता टीम ने ट्रेन में जांच के दौरान एक टीटीई को भष्टाचार में लिप्त पाया है। उक्त टीटीई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गयी है। जिससे अन्य रेल कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 


त्वरित कार्यवाई करते हुए सतर्कता टीम द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त टीटीई के विरुद्ध कार्रवाई की गयी। दरअसल मामला 28.04.2026 का है, जब गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाई करते हुए पूर्व मध्य रेल की सतर्कता टीम ने गाड़ी संख्या 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस की सघन जांच की। 


एसी कोच में कार्यरत टीटीई/आसनसोल के प्राईवेट एवं सरकारी धन की जांच की गई। उनके पास निजी धन के रूप में 4,300 की अधिकता पाई गई, जिसे नियमानुसार रेलवे खाते में जमा किया गया। भ्रष्टाचार में लिप्त उक्त टीटीई के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 


इस प्रकार की कार्रवाई रेलवे प्रशासन द्वारा पारदर्शिता एवं जबावदेही सुनश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर की जा रही है। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी। 


टैग्स