ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : चोरी-चुपके कोर्ट पहुंची भोजपुरी एक्टर्स अक्षरा सिंह, जानिए क्या है पूरा मामला

HAJIPUR : भोजपुरी की सुपर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शनिवार को चुपचाप हाजीपुर सिविल कोर्ट पहुंची। अक्षरा पुराने केस के मामले में कोर्ट में पेश हुई। जिस केस के सिलसिले में अक्षरा सिंह कोर

बिहार : चोरी-चुपके कोर्ट पहुंची भोजपुरी एक्टर्स अक्षरा सिंह, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : भोजपुरी की सुपर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शनिवार को चुपचाप हाजीपुर सिविल कोर्ट पहुंची। अक्षरा पुराने केस के मामले में कोर्ट में पेश हुई। जिस केस के सिलसिले में अक्षरा सिंह कोर्ट में पेश हुई थी। वे सभी जमानतीय धारा के तहत आते थे। इस वजह से कोर्ट ने एक्ट्रेस को अग्रिम जमानत दे दी। लेकिन जमानत के बाद भी अक्षरा सिंह को  कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ा। 


दरअसल, जिस केस के सिलसिले में अक्षरा सिंह हाजीपुर सिविल कोर्ट में पेश हुईं। उसी मामले को लेकर बीते साल 10 नवंबर को वैशाली जिला अंतर्गत लालगंज थाना पुलिस ने अक्षरा सिंह के पटना स्थित आवास पर नोटिस चस्पाया था। जिसके बाद अक्षरा सिंह की गिऱफ्तारी होने की चर्चा भी सोशल मीडिया परकी जा रही थी। हालांकि, इस मामले पर अक्षरा ने सफाई देते हुए कहा था वे अपराधी नहीं है। वे कहीं भागी नहीं है। उन्होंने केस मामले को लेकर जानकारी नहीं होने की भी बात कही थी। 



मालूम हो कि, पिछले साल  कोरोना की वजह से लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के दौरान बाहुबली और दबंग मुन्ना शुक्ला ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन करवाया था। इस पार्टी में अभिनेत्री अक्षरा सिंह शो करने के लिए पहुंची हुई थी। उसी दौरान विधायक के समर्थको द्धारा ताबड़तोड़ फायरिंग किया गया था। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला, बॉडीगॉर्ड, फ़िल्मी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सहित 5 के खिलाफ FIR दर्ज किया था।

इधर, इस घटना को लेकर अक्षरा सिंह के वकील रामनाथ शर्मा ने बताया कि जमानत मिलने के बाद इस मामले से अक्षरा सिंह को मुक्त किये जाने को लेकर कोर्ट से आग्रह किया गया है। अपील खारीज  होने की सूरत में आगे की रणनीति बनाई जायेगी। लेकिन इस दौरान  अक्षरा सिंह को इस केस के सिलसिले में कोर्ट में लगातार हाजिरी लगानी पड़ेगी। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता