ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Vaishali News: हाजीपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत, गुस्साएं लोगों ने रोड जाम कर किया हंगामा

VAISHALI: वैशाली के हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसंत विहार लाइन होटल के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही म

Vaishali News: हाजीपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत, गुस्साएं लोगों ने रोड जाम कर किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसंत विहार लाइन होटल के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद भाग रहे ट्रक के ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने ट्रक को जब्त किया और चालक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। 


मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जढुआ निवासी संजय भगत के 28 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक सौरभ कुमार किसी काम से बाजार जा रहा था। पल्सर बाइक पर सवार सौरव जैसे ही हाजीपुर-पटना मार्ग के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसंत विहार लाइन होटल के पास पहुंचा तब तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 


इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर रखा था। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी थी। इस संबंध में औद्योगिक थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। ट्रक को जब्त किया गया है वही ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

Vaishali News: हाजीपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत, गुस्साएं लोगों ने रोड जाम कर किया हंगामाVaishali News: हाजीपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत, गुस्साएं लोगों ने रोड जाम कर किया हंगामाVaishali News: हाजीपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत, गुस्साएं लोगों ने रोड जाम कर किया हंगामा

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें