ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...

VAISHALI NEWS: बस के ऊपर बैठे लोगों को लगा करंट का झटका,11 हजार वोल्ट के नंगे तार के संपर्क में आने से कई लोग घायल, 2 की हालत नाजुक

VAISHALI: वैशाली के हाजीपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां 11 हजार वोल्ट के नंगे तार की चपेट में आने से कई लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। वही एक की मौत की खबर आ रही है। बताया जाता ह

VAISHALI NEWS: बस के ऊपर बैठे लोगों को लगा करंट का झटका,11 हजार वोल्ट के नंगे तार के संपर्क में आने से कई लोग घायल, 2 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: वैशाली के हाजीपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां 11 हजार वोल्ट के नंगे तार की चपेट में आने से कई लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। वही एक की मौत की खबर आ रही है। बताया जाता है कि बस में सवार करीब 50 लोग तुर्की से कोनहारा घाट दाह संस्कार के लिए पहुंचे थे। शव के दाह संस्कार के बाद सभी अपने घर तुर्की लौट रहे थे। इस दौरान कुछ लोग बस की छत पर बैठे हुए थे। तभी   11000 वोल्ट के नंगे तार के संपर्क में बस की छत पर बैठे लोग आ गये। 


जिसके बाद पूरे बस में करंट दौड़ गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। करंट से बचने के लिए लोग इधर उधर कूदने लगे। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही एक की मौत की खबर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस में 50 लोग सवार थे। कुछ लोग बस की छत पर बैठे हुए थे। तुर्की से दाह संस्कार के लिए सभी कोनहारा घाट आए थे। दाह संस्कार के बाद सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे। 


इसी दौरान बस की छत पर बैठे कुछ लोग बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गये। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वो भी मंजिल से घर लौट रहा था। अचानक बस की छत पर बैठे कुछ लोगों को करंट लग गया और देखते ही देखते करंट पूरे बस में दौड़ गया। लोगों ने किसी तरह अपनी-अपनी जान बचायी। इस घटना में एक की मौत हो गयी है जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। जिनका इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। 


वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा रोड के पावर हाउस के पास हाई टेंशन तार की चपेट में आने से अंतिम संस्कार कर लौट रहे सात लोग घायल हो गया  घटना के बाद आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से सभी झूलते हुए लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दो लोगों की स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। 


सभी घायलों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी थाना क्षेत्र के चढुआ गांव के किशोर राय के पुत्र सोनू कुमार सेतनाथ राय के पुत्र सुरेश कुमार अटु राय के के पुत्र रिशु कुमार राम पुकार राय के पुत्र राजा कुमार  बरनराय के पुत्र दिलीप कुमार  मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी थाना क्षेत्र में चढुआ गांव निवासी शंकर सिंह की पत्नी के निधन के बाद अंतिम संस्कार में लोग हाजीपुर के कौन हारा घाट आए थे अंतिम संस्कार के बाद वापस लौट के क्रम में नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा रोड स्थित पावर हाउस के पास बस की छत पर बैठे कुछ लोग हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। 


जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद जुटेआसपास स्थानीय लोगों ने  घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया दिलीप राय समेत एक और व्यक्ति की स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे।VAISHALI NEWS: बस के ऊपर बैठे लोगों को लगा करंट का झटका,11 हजार वोल्ट के नंगे तार के संपर्क में आने से कई लोग घायल, 2 की हालत नाजुकVAISHALI NEWS: बस के ऊपर बैठे लोगों को लगा करंट का झटका,11 हजार वोल्ट के नंगे तार के संपर्क में आने से कई लोग घायल, 2 की हालत नाजुकVAISHALI NEWS: बस के ऊपर बैठे लोगों को लगा करंट का झटका,11 हजार वोल्ट के नंगे तार के संपर्क में आने से कई लोग घायल, 2 की हालत नाजुक

VAISHALI NEWS: बस के ऊपर बैठे लोगों को लगा करंट का झटका,11 हजार वोल्ट के नंगे तार के संपर्क में आने से कई लोग घायल, 2 की हालत नाजुक

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता