ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार में लॉकडाउन में हुआ पकड़ुआ विवाह, रोता रहा दूल्हा फिर भी दुल्हन पक्ष के लोगों ने 10 मिनट में करा दी शादी

VAISHALI: एक बार फिर बिहार में पकड़ुआ शादी कराने का मामला सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक का जबरन शादी कराया जा रहा है. वह लड़की पक्ष के लोगों को पैर पकड़कर छोड़ने क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

VAISHALI: एक बार फिर बिहार में पकड़ुआ शादी कराने का मामला सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक का जबरन शादी कराया जा रहा है. वह लड़की पक्ष के लोगों को पैर पकड़कर छोड़ने की गुहार लगा रहा है. फिर भी उसका कोई सुनने वाला नहीं है. सिर्फ 10 मिनट में ही लोगों ने शादी करा दी. यह घटना वैशाली जिले की है. 

इसको भी पढ़ें: बाइक से शादी करने 300 KM दूर पहुंचा दूल्हा, बोला- लॉकडाउन खत्म होने का नहीं कर सकता इंतजार

शादी का तोड़ दिया रिकॉर्ड

इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दिख रहा है कि जबरन लोग युवक को शादी के लिए धोती पहना रहे हैं. जब युवक मना कर रहा तो उसकी पिटाई भी की गई. वह रो रहा था और पैर पकड़कर छोड़ने की गुहार लगा रहा था, लेकिन किसी ने एक न सुनी और फ्री के मिलने दूल्हे की लोगों ने दस मिनट में शादी करा दी.


जंदाहा थाना में दर्ज हुआ केस

पकड़ुआ शादी के बाद लड़के के परिजनों ने जंदाहा थाना में केस दर्ज कराया है. केस के अनुसार पिता ने बताया कि वह अपने बेटे अमित के साथ डॉक्टर से दिखाने के लिए जंदाहा जा रहे थे. इसी दौरान जंदाहा बोलेरो सवार लोगों  मुझे और बेटा का अपहरण कर लिया और मुंह के बांध दिया. फिर दोनों को समस्तीपुर जिले के हलई ओपी के बरुना रसलपुर गांव ले जाया गया. इस दौरान मौका मिलते ही युवक का पिता भाग निकले. इस के बारे में जंदाहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अमित को बरामद कर लिया है.

टैग्स