ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

वैशाली में दर्दनाक हादसा, सरकारी स्कूल के टीचर की मौत, एक साथी गंभीर रूप से जख्मी

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हुआ. इस एक्सीडेंट में एक टीचर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ

वैशाली में दर्दनाक हादसा, सरकारी स्कूल के टीचर की मौत, एक साथी गंभीर रूप से जख्मी
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हुआ. इस एक्सीडेंट में एक टीचर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ है. हालांकि मृत शिक्षक के अन्य साथी को भी गंभीर चोटें आईं हैं. 


हादसा एनएच 83 के पटना गया मुख्य सड़क पर टेहटा बाइपास के पास हुआ. मृत शिक्षक की पहचान वैशाली जिला निवासी मनी भूषण के रूप में हुई है जो ककहिया मिडिल स्कूल में तैनात थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक बाइक पर दो शिक्षक सवार होकर ककड़िया स्थित स्कूल से अपनी ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे तभी टेहटा बाइपास के पास हादसा का शिकार हो गए. 


वैशाली में दर्दनाक हादसा, सरकारी स्कूल के टीचर की मौत, एक साथी गंभीर रूप से जख्मी मृत शिक्षक मनी भूषण 


लोगों ने आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही शिक्षक मनी भूषण की मौत हो चुकी थी. जबकि उनके साथी की हालत गंभीर बनी हुई थी. लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई. मृत शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया. 

टैग्स